सोशल मीडिया पर छाया लुक: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का नया पोस्टर OUT, एक ही फ्रेम में दिखे राम-सीता और लक्ष्मण
Nitesh Tiwari Ramayana New Poster Out: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का नया और बेहद भव्य पोस्टर सामने आया है. इस पोस्टर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, माता सीता के रूप में साई पल्लवी और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे एक साथ नजर आ रहे हैं. पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है, जिस पर फिल्म की रिलीज की तारीख भी नजर आ रही है.
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर नितेश तिवारी की आने वाली महाकाव्य फिल्म ‘रामायण’ को लेकर देश-विदेश में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. ये फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. जब भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ा कोई छोटा-बड़ा अपडेट सामने आता है, तो वो इंटरनेट पर तुरंत ट्रेंड करने लगता है. फैंस काफी लंबे समय से किरदारों को ऑफिशियली देखने का इंतजार कर रहे थे. अब मेकर्स ने उनका ये इंतजार खत्म करते हुए फिल्म का एक नया और बेहद खूबसूरत पोस्टर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई.
हाल ही में रिलीज किए गए इस नए पोस्टर की सबसे खास बात ये है कि इसमें फिल्म के तीन लीड चेहरे एक साथ नजर आ रहे हैं. जारी किए गए इस पोस्टर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे एक ही फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं. तीनों कलाकारों का लुक उनके किरदारों के बिल्कुल अनुकूल नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आते ही ये पोस्टर तेजी से वायरल होने लगा और फैंस इस पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं. पोस्टर के बैकग्राउंड से लेकर किरदारों के पहनावे तक हर बारीकी पर बहुत गहरा काम किया गया है, जिसकी फैंस और क्रिटिक्स दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं.
एक ही फ्रेम में दिखे राम, सीता और लक्ष्मण
‘रामायण’ के इस नए पोस्टर में तीनों कलाकार अपने-अपने किरदार में काफी इंप्रेसिव और अट्रैक्टिव लग रहे हैं. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के रूप में रणबीर के चेहरे पर शांत, गंभीर और दिव्य तेज दिखाई दे रहा है. वहीं, माता सीता के रूप में साई पल्लवी की सादगी और मासूमियत लोगों का दिल छू रही है. लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे अपने बड़े भाई के लिए अटूट निष्ठा और सेवा भाव दिखाते हुए काफी जंच रहे हैं. पोस्टर में इन तीनों को एक साथ देखना फैंस और राम भक्तों के लिए बेहद इमोशनल और यादगार एक्सपीरियंस साबित हो रहा है, जो मेकर्स के लिए खुशी की बात है.
शानदार और दमदार है फिल्म की स्टार कास्ट
इस ग्रैंड सिनेमैटिक प्रोजेक्ट की सबसे मजबूत कड़ी इसकी भारी-भरकम स्टार कास्ट मानी जा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे लक्ष्मण के अलावा कन्नड सिनेमा के सुपरस्टार यश लंकापति रावण के खौफनाक और शक्तिशाली किरदार में नजर आने वाले हैं. वहीं, बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल पवनपुत्र भगवान हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि वे इस अमर पौराणिक कथा को बड़े पर्दे पर बेहद प्रामाणिक, गरिमामयी और तकनीकी रूप से बेमिसाल तरीके से पेश करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
दो अलग-अलग भागों में रिलीज होगी फिल्म
निर्माताओं ने तय किया है कि इस विशाल कथा को समेटने के लिए इसे दो बड़े पार्ट्स में तैयार किया जाएगा. फिल्म का प्रोडक्शन नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस स्टूडियोज, ऑस्कर विजेता विजुअल इफेक्ट्स कंपनी डीएनईजी और सुपरस्टार यश की प्रोडक्शन कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स मिलकर कर रहे हैं. बड़े लेवल के VFX और विजुअल्स की वजह से इस प्रोजेक्ट को इंटरनेशनल लेवल बनाया जा रहा है. ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी कई भाषाओं में दुनियाभर के बड़े आईमैक्स सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, ताकि हर कोई इसको महसूस कर सके.
दिवाली के खास मौके पर बड़े पर्दे पर देगी दस्तक
फिल्म के रिलीज शेड्यूल को लेकर भी मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है. प्लानिंक के मुताबिक, इस महागाथा का पहला पार्ट यानी ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 के पावन अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. वहीं, इस महाकाव्य की कहानी को पूरा करने वाला दूसरा हिस्सा यानी ‘रामायण: पार्ट 2’ ठीक एक साल बाद दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने आएगा. नए पोस्टर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर जो माहौल बना है, उससे साफ जाहिर होता है कि दर्शक इस ऐतिहासिक और पौराणिक सफर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं.