App

सुनामी बनकर छाई Hanuman Ansh: दो महीने से लगातार कर रही छप्परफाड़ कमाई, 56वें दिन भी जमकर हुई नोटों की बारिश

Hanuman Ansh Day 56 Collection: सिनेमाघरों में दो महीने पूरे होने के बाद भी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जबरदस्त जलवा बरकरार है. आठवें हफ्ते में जहां फिल्में सुस्त पड़ जाती हैं, वहीं इसके 56वें दिन के आंकड़ों में भारी उछाल दर्ज हुआ है. दर्शकों की भीड़ और मजबूत कहानी ने फिल्म को एक ऐतिहासिक मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है.

सुनामी बनकर छाई Hanuman Ansh: दो महीने से लगातार कर रही छप्परफाड़ कमाई, 56वें दिन भी जमकर हुई नोटों की बारिश
Image Credit: 56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने जमकर की कमाई

सिनेमाघरों में किसी फिल्म का चलना अलग बात होती है और हफ्तों तक टिके रहना बिल्कुल अलग. आमतौर पर नई फिल्में आती हैं और एक-दो हफ्तों के अंदर ही बड़े पर्दे से विदा ले लेती हैं, लेकिन ‘हनुमान अंश’ के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. इस फिल्म को रिलीज हुए दो महीने का लंबा वक्त बीत चुका है, लेकिन लोगों के सिर से इसका बुखार उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है. बड़े पर्दे पर लोग अभी भी भारी तादाद में पहुंच रहे हैं. माहौल देखकर ऐसा लगता है जैसे फिल्म अभी पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई है. थिएटर्स में लोगों का ये जुड़ाव सिनेमा की दुनिया में एक मिसाल बन चुका है.

फिल्म की इस बेमिसाल कामयाबी के पीछे सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और इमोशंस से भरा जुड़ाव है. जब कोई कहानी सीधे दिल में उतर जाती है, तो फिर समय का कोई दायरा उसके आड़े नहीं आता. आज के दौर में जब लोगों के पास घर बैठे एंटरटेनमेंट के ढेरों सोर्स हैं, तब किसी फिल्म का लोगों को लगातार खींचना बहुत बड़ी बात है. फिल्म को पर्दे पर आए 8वां हफ्ता चल रहा है. इस लंबे सफर के बावजूद लोगों में एक्साइटमेंट कम होने की जगह बढ़ता दिख रहा है. वीकेंड हो या वीकडे, सिनेमाहॉल में गूंजती तालियां इस बात का सुबूत हैं कि ये फिल्म लोगों को फेवरेट फिल्म बन चुकी है.

Hanuman Ansh Day 56 Final Collection

आठवें हफ्ते में बदला माहौल और बढ़ी दर्शकों की भीड़

सिनेमा के जानकार हमेशा ये मानते हैं कि इतने लंबे समय के बाद किसी भी फिल्म के शोज और ऑडियंस की गिनती तेजी से गिरने लगती है. ज्यादातर फिल्मों का खेल एक महीने के अंदर ही सिमट जाता है, लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने अपने 8वें हफ्ते में पहुंचकर इस पुराने ढर्रे को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है. रिलीज के 56वें दिन अचानक ऐसा बदलाव देखने को मिला कि फिल्म से जुड़े लोग भी हैरान रह गए. एक दिन पहले तक जहां माहौल थोड़ा शांत नजर आ रहा था, वहीं अगले ही दिन ऑडियंस की चहल-पहल एकाएक बढ़ गई. सिनेमाघरों के टिकट काउंटरों पर फिर से लंबी कतारें नजर आने लगीं.

56वें दिन कमाई में दर्ज हुआ भारी उछाल

इस अचानक आई तेजी ने कमाई के आंकड़ों को भी पूरी तरह बदल दिया. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने 56वें दिन देश भर के 4,345 शोज से 2.85 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन निकाला. इससे ठीक एक दिन पहले फिल्म ने 2.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. यानी महज 24 घंटे के अंदर फिल्म की कमाई में सीधे 65 लाख रुपये की जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली. परसेंटेज के हिसाब से ये एक दिन में लगभग 29.5 परसेंट का बड़ा उछाल है. रिलीज के इतने हफ्तों बाद ऐसा जबरदस्त उछाल आना सिनेमा बिजनेस में बहुत कम देखने को मिलता है.

Hanuman Ansh Day 56 Collection

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन का बड़ा मुकाम

सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 56वें दिन की इस शानदार छलांग के साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 317.33 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, अगर टैक्स जोड़ने के बाद देश के कुल ग्रॉस कलेक्शन पर नजर डालें, तो ये आंकड़ा 374.80 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. दरअसल नेट और ग्रॉस कमाई के बीच का ये फासला सरकारी टैक्स की वजह से होता है. इतने बड़े आंकड़े ये साफ साबित करते हैं कि फिल्म ने देश के हर कोने में टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई रखी है. डोमेस्टिक मार्केट में ये परफॉर्म फिल्म को हिस्टोरिकल ब्लॉकबस्टर की कतार में खड़ा करता है.

दुनियाभर में बजा डंका और पार हुआ 400 CR का आंकड़ा

देश ही नहीं, बल्कि विदेशी सरजमीं पर भी इस फिल्म का डंका लगातार बज रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक, 56वें दिन फिल्म ने विदेशी सिनेमाघरों से 10 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन बटोरा. इसके साथ ही विदेश में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 39.20 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है. अब अगर देश और विदेश दोनों के कुल आंकड़ों को जोड़कर देखें, तो फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 414 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर चुका है. आठवें हफ्ते में 400 करोड़ से ऊपर निकल जाना फिल्म मेकर्स और पूरी स्टार कास्ट के लिए एक कभी न भूलने वाली हिस्टोरिकल अचिवमेंट बन चुका है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो