App

2 अक्टूबर को होगा असली इम्तिहान: एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा, क्या थिएटर्स में टिक पाएगी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’?

Drishyam 3 Advance Booking: विजय सलगांवकर का परिवार एक बार फिर उसी 2 अक्टूबर के मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है. फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है और रिलीज से पहले ही टिकट खिड़की पर सुनामी आ चुकी है. अब देखना ये है कि क्या इस बार कानून जीतेगा या विजय?

2 अक्टूबर को होगा असली इम्तिहान: एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा, क्या थिएटर्स में टिक पाएगी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’?
Image Credit: अजय देवगन ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और इसे लेकर लोगों के बीच क्रेज सातवें आसमान पर है. विजय सलगांवकर की कहानी का ये आखिरी हिस्सा है. इस बार की कहानी मेगास्टार मोहनलाल की मलयालम फिल्म से बिल्कुल अलग बताई जा रही है. फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग में पूरे देश से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. 10 साल से भी लंबे समय से चल रही इस सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी का ये आखिरी पड़ाव है, जिसे देखने के लिए लोग बेताब हैं.

फिल्म के पहले दिन के शो के लिए लोगों में सबसे ज्यादा दीवानगी देखने को मिल रही है. आंकड़ों के मुताबिक, 1 अक्टूबर की रात 8 बजे तक सिर्फ पहले दिन के लिए 26.75 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी. इस दौरान देश भर के 14,335 शोज में करीब 7.36 लाख टिकट बिक चुके थे. पूरे रन की बात करें तो उस समय तक कुल एडवांस बुकिंग 49.35 करोड़ रुपये ग्रॉस थी और 14 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे. देर रात तक बुकिंग का ये सिलसिला थमा नहीं और फिल्म ने बहुत ही आसानी से 50 करोड़ रुपये का भारी-भरकम आंकड़ा पार कर लिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

आखिरी घंटों में टिकट खिड़की पर आई सुनामी

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुातबिक, एडवांस बुकिंग के आखिरी दिन टिकटों की बिक्री में तूफानी तेजी देखी गई. सैकनिल्क के 1 अक्टूबर के रात 8 बजे के अपडेट से पता चलता है कि फिल्म ने सुबह 6 बजे से रात तक लगभग 12.75 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई और जोड़ ली. इसमें से करीब 8 करोड़ रुपये तो सिर्फ आखिरी के 6 घंटों में आए. टिकट खिड़की पर अचानक बढ़े इस दबाव ने फिल्म को रिलीज से पहले ही 50 करोड़ के पार पहुंचा दिया. 2 अक्टूबर की सुबह पहला शो शुरू होने से पहले ही लोगों का ये जोश साफ बता रहा है कि माहौल कितना गरम है.

महाराष्ट्र और दिल्ली एनसीआर में सबसे बड़ा धमाका

अगर अलग-अलग राज्यों और शहरों की बात करें, तो महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर ने इस फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार दिया है. रात 8 बजे तक अकेले महाराष्ट्र से फिल्म के सभी दिनों के लिए करीब 14.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस बुकिंग दर्ज की गई. वहीं, दूसरी तरफ देश की राजधानी क्षेत्र यानी दिल्ली-एनसीआर ने भी करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई एडवांस में करा दी. उस वक्त तक पूरे भारत में कुल 43,651 शोज के लिए लगभग 14.68 लाख टिकट बिक चुके थे. इन दोनों बड़े सर्किट्स में सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के शौकीन दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.

पहले दिन 50 करोड़ नेट कमाई पर टिकीं निगाहें

अब पूरी फिल्म इंडस्ट्री और लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ये जबरदस्त एडवांस बुकिंग असल कमाई में कितनी बदलती है, जिस रफ्तार से टिकट बिके हैं, उससे ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि ‘दृश्यम 3’ पहले दिन भारत में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर सकती है. हालांकि, असली नंबर इस बात पर भी निर्भर करेगा कि दिन भर में सिनेमाघर खुद चलकर कितने दर्शक पहुंचते हैं और थिएटर की सीटें कितनी भरती हैं. मजबूत एडवांस बुकिंग ने फिल्म को एक ऐसा शानदार प्लेटफॉर्म दे दिया है, जिससे पहले ही दिन रिकॉर्ड बनने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है.

गांधी जयंती की छुट्टी और विजय सलगांवकर की अंतिम चाल

अभिषेक पाठक के डायरेक्टर में बनी ये फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की सरकारी छुट्टी के मौके पर थिएटर्स में आई है. ये तारीख वैसे भी इस फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए बेहद खास और जानी-पहचानी रही है. 50 करोड़ से ज्यादा की एडवांस सेल लेकर मैदान में उतरी अजय देवगन की इस थ्रिलर के सामने अब सबसे बड़ा इम्तिहान ये है कि क्या ये पूरे दिन ऑडियंस को अपनी सीट से बांधकर रख पाएगी. विजय सलगांवकर का ये आखिरी दांव क्या बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर पाएगी, क्या पहले दिन इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन पाएगी? 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More