भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /'जेलर 2' से 'रामायण' और 'किंग', 2026 का आखिरी क्वार्टर होगा धमाकेदार; बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत-रणबीर-शाहरुख की टक्कर

'जेलर 2' से 'रामायण' और 'किंग', 2026 का आखिरी क्वार्टर होगा धमाकेदार; बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत-रणबीर-शाहरुख की टक्कर

2026 का आखिरी क्वार्टर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के लिए बेहद खास रहने वाला है. रजनीकांत की 'जेलर 2', रणबीर कपूर की 'रामायण' और शाहरुख खान की 'किंग' जैसी बड़ी फिल्मों पर नजरें हैं. इन फिल्मों की रिलीज बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबले और कमाई की उम्मीदें बढ़ा रही है.

Written BySwati Singh
Published: Oct 07, 2026, 06:33 PM IST|Updated: Oct 07, 2026, 07:43 PM IST
joinshare
'जेलर 2' से 'रामायण' और 'किंग', 2026 का आखिरी क्वार्टर होगा धमाकेदार; बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत-रणबीर-शाहरुख की टक्कर
Image Credit: 2026 के आखिरी 3 महीने क्यों हैं खास?

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव देखने को मिले. एक तरफ जहां 'धुरंधर: द रिवेंज',  'बॉर्डर 2',  'हनुमान अंश' जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. वहीं, 'द राजा साब', 'उस्ताद भगत सिंह', 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' और 'हैवान' जैसी बहुत उम्मीदों वाली फिल्में बुरी तरह नाकाम रहीं.

ऐसे में यह कहना शि होगा कि साल 2026 की पहले तीन क्वार्टर में शानदार नतीजे देखने को मिले. इसमें बड़े स्टार्स वाली फिल्मों, फ्रेंचाइजी फिल्मों और अचानक हिट होने वाली फिल्मों का अहम योगदान रहा. हालांकि, साल की आखिरी तीन महीनों वाला क्वार्टर सबसे बड़ी तिमाही साबित हो सकती है. दरअसल, यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ी क्वार्टर बन सकती है, क्योंकि इसमें देश के सबसे बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज होने वाली हैं.

हिंदी सिनेमा

हिंदी सिनेमा के लिए साल की आखिरी क्वार्टर की शुरुआत जबरदस्त रही है. अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ पांच दिनों में ₹200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. जहां इस क्राइम-थ्रिलर ड्रामा के सिनेमाघरों में चलने के दौरान कम से कम ₹400 करोड़ का बिजनेस करने की उम्मीद है. वहीं, रणबीर कपूर और यश की दिवाली पर रिलीज होने वाली बड़ी फिल्म 'रामायण' और शाहरुख खान की क्रिसमस पर आने वाली बड़ी फिल्म 'किंग' भी बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं.

इन बड़े बजट वाली फिल्मों के अलावा 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम', 'नई नवेली', 'पहला प्यार दूसरी बार',  'उड़ता तीर', 'ये प्रेम मोल लिया', 'गनमास्टर G9' और ईठा जैसे प्रोजेक्ट्स भी बॉक्स ऑफिस पर सफल हो सकते हैं, अगर इनका कंटेंट दर्शकों को पसंद आता है.

तेलुगु सिनेमा

हालांकि, तेलुगु सिनेमा की पिछली तिमाही में फहाद फासिल की तेलुगु पहली फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के चलते अच्छी शुरुआत नहीं हुई थी. लेकिन इस क्वार्टर में तेलुगु सिनेमा में भी फिल्में लाइन-अप में है. 
वेंकटेश-श्रीनिधि शेट्टी की 'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर: 47', विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना-स्टारर 'रणबली', दुलकर सलमान-श्रुति हासन की 'आकासमलो ओका तारा', रश्मिका मंदाना की 'मैसा', नंदामुरी बालकृष्ण की 'दादा' और नागार्जुन की 'किंग 100' से तेलुगु सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर पहुंचने की उम्मीद है.

तमिल सिनेमा

2026 का साल तमिल सिनेमा के लिए अच्छा नहीं रहा है. बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में, जिनमें थलापति विजय की आखिरी मूवी 'जना नायकन' भी शामिल है. उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं. वहीं, सूर्या ने 'करुप्पु' और 'विश्वनाथ एंड सन्स' जैसी लगातार हिट फिल्में दीं, लेकिन कुल मिलाकर यह दौर उम्मीद से काफी नीचे रहा. आखिरी तिमाही की बात करें तो तमिल सिनेमा के लिए इसकी शुरुआत मिली-जुली रही. विजय सेतुपति की 'बत्था' सफल रही, जबकि 'सिग्मा' और 'अनबिल अवान' दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रहीं.

हालांकि, रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'जेलर 2' में तमिल इंडस्ट्री के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है. इसे लेकर अभी से काफी चर्चा और उत्साह है. इस एक्शन-थ्रिलर के अलावा सूर्या की 'सीन', नयनतारा की 'मूकुथी अम्मन 2', धनुष और ममूटी की 'OM चैप्टर 1: उधिरम - द ब्लड वुड' और कीर्ति सुरेश की 'सत्यवान सावित्री' भी बॉक्स ऑफिस पर हिट हो सकने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं.

मलयालम सिनेमा

साल 2026 में फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी कामयाबी मिली. फिल्म 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट', 'दृश्यम 3', 'आडू 3' और 'वाझा II: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए. इसके अलावा 'चिरम' और 'टाइटन्स' जैसी फिल्मों के साथ उम्मीद है कि सिनेमा साल का समापन अच्छे नोट पर करेगा.

कन्नड़ सिनेमा

वहीं, कन्नड़ सिनेमा की बात करें तो साल 2026 में कर्नाटक सिनेमा को अपनी जगह बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. दो मोस्ट अवेटेड फिल्में 'टॉक्सिक' और 'केडी: द डेविल' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं. साल के आखिरी महीने में रक्षित शेट्टी की 'रिचर्ड एंथनी' के आने से इंडस्ट्री के लिए साल का समापन शानदार हो सकता है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Box office