SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

2 महीने बाद भी कायम Hanuman Ansh का दबदबा! 68वें दिन भी थिएटर्स में जमकर बरसे नोट; कलेक्शन उड़ा देगा होश

Hanuman Ansh Collection Day 68: सिनेमाघरों में दो महीने से ज्यादा का वक्त पूरा करने के बाद भी भक्ति से भरी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम है. बड़े सितारों की फिल्मों के बीच भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है. 68वें दिन के ताजा आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 14, 2026, 06:23 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 06:54 AM IST
Image Credit: 68वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने की खूब कमाई
Join

सिनेमाघरों में बीते 7 अगस्त को रिलीज हुई भक्ति रस से सराबोर फिल्म ‘हनुमान अंश’ को बड़े पर्दे पर दो महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस से उतरने का नाम नहीं ले रही और कमाई करती जा रही है. इस फिल्म ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई है कि लंबे समय बाद भी लोग इसे बड़े पर्दे पर देखने पहुंच रहे हैं. कई बड़ी फिल्मों की रिलीज के बाद भी ये फिल्म थिएटर्स में मजबूती से टिकी हुई है. दर्शक इसे सिर्फ एक फिल्म की तरह नहीं बल्कि आस्था और भावना के तौर पर देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लगातार इसकी कहानी और किरदारों की जमकर तारीफ हो रही है.

ये कहानी किसी आम सिनेमैटिक ड्रामे से हटकर एक सच्ची इंस्पिरेशन पर आधारित है. दरअसल, ये फिल्म नीम करोली बाबा के दिव्य जीवन पर लिखी गई फेमस बुक ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ से इंस्पायर है. इस खूबसूरत बायोपिक को विशाल चतुर्वेदी ने खुद लिखा है और इसका डायरेक्शन और प्रोडक्शन भी उन्होंने अपने बैनर ‘स्वंभू मीडिया नेटवर्क’ के जरिए संभाला है. फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद जैसे नए चेहरे लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं, अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे ने भी अपने किरदारों में जान फूंक दी. 

बड़े पर्दे पर नई और पुरानी फिल्मों से सीधा मुकाबला

आजकल सिनेमाघरों में अजय देवगन की मच-अवेटेड मूवी ‘दृश्यम 3’ को लेकर काफी हलचल मची हुई है. आने वाले दिनों में ‘जेलर 2’, ‘राणाबली’, ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ जैसी कई धांसू और बड़ी मोस्ट अवेटेड फिल्में भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इतने तगड़े कॉम्पिटिशन और नई रिलीज के बीच भी इस भक्ति फिल्म की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. इसकी कहानी और हर एक गाना लोगों के दिलों को इतना छू रहा है कि बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी थिएटर तक खिंचे चले आ रहे हैं. अपने दमदार कंटेंट की बदौलत ये फिल्म मूवी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है.

थलाइवा का तूफान: रिलीज से पहले ही Jailer 2 ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, एडवांस बुकिंग में रच डाला नया इतिहास

बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद पकड़ा तगड़ा उछाल

ट्रेड और बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, महज 2 करोड़ रुपये के बेहद मामूली बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई से शुरुआत की थी. शुरुआती दो हफ्तों तक सिनेमाघरों में इसका हाल बिल्कुल ठंडा था और ऐसा लगा कि ये टिक नहीं पाएगी. मगर तीसरे हफ्ते से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी. वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी के दम आज इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 68 दिन हो चुके हैं. देखते ही देखते इस फिल्म ने देश में 300 करोड़ से ज्यादा और दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा कमा लिए. 

 

68वें दिन के ताजा आंकड़े और रिकॉर्ड तोड़ बढ़त

सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के 68वें दिन यानी मंगलवार को थिएटर्स में जबरदस्त दम दिखाया. सोमवार की तुलना में बेहतर रफ्तार पकड़ते हुए इस फिल्म ने मंगलवार को करीब 1.30 करोड़ रुपये का बढ़िया कलेक्शन अपने खाते में दर्ज कराया. इस नई कमाई के जुड़ने के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कारोबार 337.11 करोड़ रुपये के पार निकल चुका है. अगर घरेलू स्तर पर ग्रॉस कमाई की बात करें तो ये आंकड़ा 397.96 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है. वहीं, दुनियाभर में ये अब तक कुल 438.40 करोड़ रुपये की बड़ी कमाई कर चुकी है.

9वें हफ्ते में लगातार बरकरार है कमाई का सिलसिला

फिल्म के 9वें हफ्ते की बात करें तो इसने कुल 10.60 करोड़ रुपये का बेहतरीन कलेक्शन जोड़ा है. शुक्रवार यानी 64वें दिन फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये बटोरे थे, जबकि शनिवार को उछाल के साथ 2.50 करोड़ और रविवार को 2.80 करोड़ रुपये जुटाए. इसके बाद 67वें दिन सोमवार को 1.25 करोड़ का कारोबार हुआ और 68वें दिन 1.30 करोड़ रुपये आए. 68वें दिन थिएटर्स में 2,951 शोज के साथ लगभग 17.2 प्रतिशत की सीट ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. दो महीने बीतने के बाद भी लगातार करोड़ों में कमाई का ये सिलसिला फिल्म की अटूट लोकप्रियता और लोगों के इमोशन को दिखाता है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES