SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिनेमाघरों में महासंग्राम: 5 दिनों में Jailer 2 ने तोड़ दिए सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड; देखती रह गईं बाकी 4 फिल्में

सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. जहां रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं दूसरी फिल्में भी अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रही हैं. चलिए बताते हैं कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर सोमवार का दिन?

Written By Vandana Saini
Published: Oct 20, 2026, 09:06 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 10:12 AM IST
Image Credit: बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा वीक डे का पहला सोमवार
Join

इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है और कोई भी फिल्म कमाई के मामले में पीछे हटने को तैयार नहीं. इस समय सिनेमाघरों में एक्शन, ड्रामा और सीरियस कहानियों से भरपूर अलग-अलग जॉनर की फिल्में देखने को मिल रही है, जो ऑडियंस का ध्यान खींच रही हैं. इन सभी फिल्मों के बीच ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस को टिकट काउंटर तक खींचने की होड़ मची है. हर कोई अपनी फिल्म को थिएटर्स में लंबे समय तक बनाए रखना चाहता है. ऐसे में टिकट काउंटर पर ये मुकाबला हर दिन और भी दिलचस्प होता जा रहा है.

इस जबरदस्त मुकाबले में सबसे आगे रजनीकांत की ‘जेलर 2’ चल रही है. बड़े सितारों से सजी इस फिल्म में ऑडियंस को भरपूर एक्शन के साखथ-साथ बेहतरीन कहानी देखने को मिल रही है. हर दिन के साथ फिल्म की कमाई भी तेजी से बढ़ रही है. कमाई के आंकड़ों की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने 5वें दिन 42.35 करोड़ रुपये का तगड़ा बिजनेस किया था. वहीं, छठे दिन के लाइव कलेक्शन में फिल्म ने 3.63 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े. इसके साथ ही इसका टोटल नेट कलेक्शन 245.88 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 288.03 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है.

‘नई नवेली’ की बॉक्स ऑफिस पकड़

फैमिली ड्रामा और हॉरर-कॉमोडी से भरपूर फिल्म पसंद करने और देखने वालों के लिए ये फिल्म एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आई है, जो ऑडियंस को पसंद भी आ रही है. फिल्म की सीधी और दिल को छू लेने वाली कहानी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. लिमिटेड बजट और प्रमोशन के बावजूद ये ऑडियंस को अपनी ओर खींचने में सफल रही. कमाई पर नजर डालें तो, सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की. वहीं, 5वें दिन इसने 16 लाख रुपये का लाइव कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 14.31 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 17.04 करोड़ रुपये हो चुकी है.

टाइगर श्रॉफ पर हुई कई राउंड फायरिंग! सदमे में सुनील शेट्टी; चिंता जाहिर कर बोल- ‘इतना फिट है, जब वो सेफ नहीं, तो कौन बचेगा...’

‘प्रहार’ की बड़े पर्दे पर मजबूत मौजूदगी

मुंबई के 26/11 अटैक के आरोपी अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने की सच्ची कहानी पर राजकुमार राव की ‘प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जो सीरियस कंटेंट और कोर्टरूम ड्रामा देखना पसंद करते हैं. ये एडवोकेट उज्ज्वल निकम की असली जिंदगी पर आधारित एक बायोपिक है. फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बाद मौजूदा दिन में इसका लाइव कलेक्शन 12 लाख रुपये रहा. इस आंकड़े के जुड़ते ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 11.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 13.40 करोड़ रुपये हो चुका है.

‘रणबाली’ का एक्शन अवतार

इसके अलावा विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’ भी बड़े पर्दे पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करती नजर आ रही है. एक्शन और बदले की कहानी वाली इस फिल्म को खासकर मास ऑडियंस और यंग ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. एक्शन सीन्स और दमदार डायलॉग्स की बदौलत ये फिल्म टिकट काउंटर्स पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इसका कलेक्शन देखें तो सैकनिल्क के मुताबिक, चौथे दिन फिल्म ने 5.40 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था. वहीं, आज के दिन इसका लाइव कलेक्शन 14 लाख रुपये दर्ज हुआ. फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 29.59 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 34.52 करोड़ हो चुका है.

‘स्ट्रीट फाइटर’ की धीमी चाल

हॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों के लिए रिलीज हुई फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ भी भारतीय सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है. अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा में पेश की गई इस फिल्म को चुनिंदा दर्शक ही देखने पहुंच रहे हैं. बड़ी देसी फिल्मों के सामने इसकी कमाई की रफ्तार काफी धीमी नजर आ रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन 8 लाख रुपये का कारोबार किया था. पांचवें दिन भी इसका लाइव कलेक्शन करीब 8 लाख रुपये ही दर्ज हुआ. इसके साथ ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 4.87 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 5.78 करोड़ रुपये तक पहुंचा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES