भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /धड़कपुर की रक्षक बनी राखी सावंत: सीजन 2 का ट्रेलर देख हंसते-हंसते हो जाएगा पेट में दर्द; अगले महीने OTT पर मचेगा धमाल

धड़कपुर की रक्षक बनी राखी सावंत: सीजन 2 का ट्रेलर देख हंसते-हंसते हो जाएगा पेट में दर्द; अगले महीने OTT पर मचेगा धमाल

Dupahiya Season 2 Trailer: प्राइम वीडियो की सुपरहिट कॉमेडी सीरीज ‘दुपहिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है. इस बार प्रमोशन में ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने ‘रक्षक राखी’ बनकर सबका ध्यान खींच लिया है. चमकीले नीले सूट और सिर पर ताज सजाए थाने पहुंचकर उन्होंने ऐसा समां बांधा कि फैंस सीजन 2 देखने के लिए बेहद बेताब हो गए हैं.

Written ByVandana Saini
Published: Sep 29, 2026, 06:14 AM IST|Updated: Sep 29, 2026, 06:51 AM IST
joinshare
धड़कपुर की रक्षक बनी राखी सावंत: सीजन 2 का ट्रेलर देख हंसते-हंसते हो जाएगा पेट में दर्द; अगले महीने OTT पर मचेगा धमाल
Image Credit: धड़कपुर की रक्षक बनी राखी सावंत (स्क्रीनग्रैब AI)

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

प्राइम वीडियो की मशहूर कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘दुपहिया’ का पहला सीजन 2025 में स्ट्रीम हुआ था. सोनम नायर के डायरेक्शन में बनी इस 9 एपिसोड वाली सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी, यशपाल शर्मा और अंजुमन सक्सेना जैसे बेहतरीन कलाकारों ने कमाल का अभिनय किया था. कहानी बिहार के गांव धड़कपुर की थी, जहां 25 साल बाद एक शादी की मोटरसाइकिल चोरी होने से पूरा गांव हिल जाता है. IMDb पर 7.4 की शानदार रेटिंग पाने वाली ये सीरीज अब अपने दूसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में है, जिसका प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है.

मेकर्स ने हाल ही में दूसरे सीजन का एक बेहद मजेदार प्रोमो वीडियो जारी किया है, जो रिलीज होते ही छा गया. प्रोमो में बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत बिल्कुल अनोखे सुपरहीरो लुक में नजर आ रही हैं.  ब्लू कलर के चमकीले सूट, गोल्डन केप और सिर पर क्राउन सजाकर वे खुद को ‘रक्षक राखी’ बताते हुए धड़कपुर थाने में एंट्री लेती हैं. वहां पहुंचते ही वे बड़े ड्रामेटिक अंदाज में ऐलान करती हैं कि 24 साल से अपराध-मुक्त रहा ये गांव अब जुर्म का अड्डा बन चुका है. दुश्मनों का खात्मा करने के लिए अपनी उंगलियों से बंदूक चलाकर गोलियां दागने का उनका यह अंदाज थाने वालों को हैरान कर देता है.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

थाने में राखी का मजेदार इंटरव्यू और तीखे तेवर

राखी सावंत का ये रूप देखकर थाने में बैठे अधिकारी और गांव के लोग उनकी काबिलियत परखने के लिए सवालों की झड़ी लगा देते हैं. एक शख्स उनसे पूछता है कि अगर मोबाइल टावर से गांव पर कोई बड़ी मुसीबत आ जाए या मंडप से दुल्हन भाग जाए, तो वे क्या करेंगी? इस बात पर राखी अपने पुराने और बिंदास कॉमेडी भरे अंदाज में ऐसा जवाब देती हैं कि सामने वाले की बोलती बंद हो जाती है. वे पूरे जोश में कहती हैं कि वे कोई नॉर्मल इंसान नहीं हैं, बल्कि धड़कपुर की असली सुपरहीरो हैं , जो इस सुस्त पड़े गांव की धड़कन दोबारा चालू कर सकती हैं.

खौफ का दूसरा नाम है ये फिल्म: व्यूज की भूख में हॉन्टेंड मेट्रो स्टेशन पहुंची लड़की, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएंगी रूह; JioHotstar पर हो रही ट्रेंड

गांव वालों ने किया स्वागत और बना कॉमेडी का माहौल

राखी के अनोखे तेवर और बेबाक जवाब सुनकर थाने में मौजूद सभी लोग काफी इम्प्रेस हो जाते हैं. गांव वाले खुशी-खुशी उन्हें अपने गांव की रक्षक के रूप में स्वीकार कर लेते हैं. चारों तरफ तालियां बजने लगती हैं और सब कहते हैं कि अब वे आराम से धड़कपुर में रह सकती हैं. राखी भी चुने जाने की खुशी में अपनी सुपरहीरो वाली पोज देकर मुस्कुराती हैं. ये पूरा सीन किसी गंभीर एक्शन फिल्म जैसा बिल्कुल नहीं था, बल्कि एक जोरदार कॉमेडी सीन है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे और दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

एक से बढ़कर एक हंसाने वाले डायलॉग्स

जैसे ही नौकरी पक्की होती है, राखी तुरंत अपनी तनख्वाह और पेमेंट के मोड पर बात छेड़ देती हैं. तभी वहां खड़ा एक आदमी चुटकी लेते हुए कहता है कि इस थाने में पैसे कभी वक्त पर नहीं मिलते और उसका खुद का पैसा फंसा हुआ है. पुलिस अफसर फौरन बात संभालते हुए जल्द ऑफर लेटर देने का वादा करते हैं. इस पर राखी बड़े रौब में कहती हैं कि उन्हें तो ‘मन्नत’ से लेकर ‘जन्नत’ और यहां तक कि ‘बिग डॉग’ से भी काम के ऑफर आ रहे हैं, इसलिए जो करना है जल्दी तय किया जाए. उनका ये डायलॉग सुनकर वहां खड़े लोग मुस्कुराने लगते हैं.

थाने में लगाए ठुमके और सीजन 2 की तैयारी

बातचीत फाइनल होते ही राखी सावंत थाने में ही एक साथी के साथ ‘मेरी ले ले तू फोटोआ’ गाने पर झूमकर नाचने लगती हैं. उनका ये देसी डांस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ये पूरा मजेदार वीडियो अमेजन प्राइम की सीरीज ‘दुपहिया 2’ के प्रमोशन का हिस्सा है, जिसने नए सीजन को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है. राखी का ये निराला अवतार और मजेदार अंदाज देखकर फैंस अब धड़कपुर गांव की नई कहानी और उसकी आगे की उथल-पुथल को पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 1 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rakhi Sawant
OTT Trending Series