UPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! कई पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान, नोट करें लास्ट डेट
UPSC Recruitment 2026: केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो 26 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
UPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और यूपीएससी की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं? तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 12/2026 जारी कर दिया है. इसके तहत कुल 13 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. आधिकारिक पोर्टल आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया गया है.
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल और कार्डियोलॉजी विभाग में स्पेशलिस्ट ग्रेड-II जैसे कुल 13 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आइए पदवार योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी सभी अहम जानकारियां जानते हैं.
पद और योग्य से जुड़ी डिटेल्स?
1. जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (शुगर टेक्नोलॉजी)
- कुल पद: 01
- वेतनमान: पे-लेवल 10
- अधिकतम आयु: 38 वर्ष (OBC)
- योग्यता: साइंस या इंजीनियरिंग में डिग्री, शुगर टेक्नोलॉजी में PG/डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में 3 साल का कार्य अनुभव.
2. असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल
- कुल पद: 08
- वेतनमान: पे-लेवल 11
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष (UR/EWS), 43 वर्ष (OBC), 45 वर्ष (SC)
- योग्यता: लॉ (Law) में डिग्री के साथ संबंधित कानूनी और लीगल ड्राफ्टिंग का अनुभव.
3. लॉ ऑफिसर
- कुल पद: 03
- वेतनमान: पे-लेवल 7
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष (UR), 33 वर्ष (OBC)
- योग्यता: लॉ (Law) में डिग्री और कम से कम 2 साल का कानूनी अनुभव.
4. स्पेशलिस्ट ग्रेड-II - जूनियर स्केल (कार्डियोलॉजी)
- कुल पद: 01
- वेतनमान: पे-लेवल 11 (+ नॉन-प्रैक्टिस भत्ता / NPA)
- अधिकतम आयु: 48 वर्ष (OBC)
- योग्यता: मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री (MBBS), कार्डियोलॉजी में PG डिग्री और PG के बाद 3 साल का अनुभव.
आवेदन फीस कितनी है?
UPSC भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन अनुसार कैटेगरी वाइज आवेदन की फीस अलग-अलग है. UR/OBC/EWS पुरुष उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये हैं. जबकि, महिला उम्मीदवार के लिए कोई शुल्क नहीं है. इसके अलावा आराक्षित वर्ग जैसे- SC/ST उम्मीदवारों के लिए भी कोई शुल्क नहीं है. PwBD उम्मीदवार के लिए भी आवेदन फीस नहीं है.
कैसे करें UPSC भर्ती 2026 के लिए आवेदन?
- सबसे पहले UPSC के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट पोर्टल www.upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट का ऑप्शन शो होगा उस पर क्लिक करने के बाद एडवर्टाइजमेंट पर क्लिक करें.
- इसके बाद नीचे की ओर भर्ती विज्ञापन 'Advertisement No. 12/2026' शो होगा.
- आप यहां जिस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में सभी डिटेल्स दर्ज कर दें जो-जो मांगी जा रही हैं.
- आखिर में मांगे जा रहे दस्तावेजों की कॉपी सब्मिट करें और आवेदन फीस जमा करें.
- इसके बाद एक बार सभी डिटेल्स गौर से पढ़ लें और लास्ट में फॉर्म को सब्मिट कर दें.
- ध्यान रहे कि फॉर्म जमा करने के बाद कन्फर्मेंशन पेज का प्रिंट आउट या पीडीएफ भी जरूर डाउनलोड करें.