UIDAI Job Alert: असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, ऐसे करें आवेदन
UIDAI Recruitment Last Date Extended: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. आधिकारिक वेबसाइट career.uidai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
UIDAI Recruitment Last Date Extended: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर (AAO) के पदों पर निकली भर्ती को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आधार कार्ड बनाने वाली संस्था UIDAI ने इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है.
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, UIDAI के रीजनल ऑफिस, बेंगलुरु में असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर आवेदन करने की पुरानी अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है. अब योग्य उम्मीदवार 02 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
क्या फिर से करना होगा आवेदन?
नहीं, अगर आप पहले ही सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं, तो कोई जरूरत नहीं है. रीजनल ऑफिस, बेंगलुरु के लिए असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर पदों पर भर्ती की जा रही है. जिन उम्मीदवारों ने इस पद के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है.
किस आधार पर होगी भर्ती?
UIDAI के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर पग भर्ती डेपुटेशन बेसिस पर की जा रही है. इसका मतलब ये है कि सामान्य सीधी भर्ती नहीं है, बल्कि निर्धारित सेवा शर्तों के तहत प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति की जाएगी. भर्ती UIDAI के बेंगलुरु रीजनल ऑफिस के लिए है.
कहां देखें भर्ती की पूरी जानकारी?
उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी UIDAI की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट career.uidai.gov.in/en/opportunities पर जाना होगा. यहां पर ही आवेदन फॉर्म का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आवेदन पत्र ओपन होगा और सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना होगा. योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए भी भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती; सैलरी से चयन प्रक्रिया तक पूरी डिटेल