App

UGC-NET December 2026: अरे वाह! बिना देरी फीस के आवेदन का अभी भी मौका, यूजीसी नेट परीक्षा की लास्ट डेट बढ़ी

UGC NET December 2026 Apply Deadline Extended: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2026 के आवेदन के लिए आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार के पास अभी और दिनों का समय है और वो बिना देरी फीस के अप्लाई कर सकेंगे.

UGC-NET December 2026: अरे वाह! बिना देरी फीस के आवेदन का अभी भी मौका, यूजीसी नेट परीक्षा की लास्ट डेट बढ़ी

UGC NET December 2026 Apply Deadline Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) परीक्षा का आयोजन किया जाता है जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करना होगा. एनटीए के आधिकारिक घोषणा के अनुसार पहले यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट 28 अक्टूबर 2026 तय की गई थी और देरी से फीस के साथ उम्मीदवारों को आवेदन की प्रक्रिया को अपनाना पड़ता, लेकिन NTA की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2026 के आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास और दिनों का समय है.

अभी तक जिन भी उम्मीदवारों ने फॉर्म नहीं भरा था, वो यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट अभी भी आवेदन कर सकते हैं. 28 नवंबर के बाद भी आवेदन विंडो खुली रहेगी और बिना देरी फीस के फॉर्म जमा कर सकेंगे.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक घोषणा के अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर को रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में कोई लेट फीस नहीं देनी और आप आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे. इसके लिए एनटीए के यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा.

28 अक्टूबर के बाद 500 रुपये थी आवेदन फीस

एनटीए ने 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है लेकिन इससे पहले 28 अक्टूबर के बाद उम्मीदवारों को लेट फीस जमा करके आवेदन का मौका दिया जा रहा था. अगर पहले की तय अंतिम तिथि के हिसाब से आवेदन करते तो उम्मीदवारों को 29 से 31 अक्टूबर के बीच 500 रुपये की देरी फीस के साथ आवेदन करना पड़ता. हालांकि, अब बिना एक्स्ट्रा फीस के आवेदन कर सकते हैं.

यूजीसी नेट परीक्षा के आवेदन की फीस कितनी है?

  • जनरल और अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1150 रुपये है. 
  • जनरल-ईडब्ल्यूएस या ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 600 रुपये है.
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 325 रुपये है.

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा कब होगी?

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच किया जाएगा. इसके अलावा 21 दिसंबर को भी परीक्षा आयोजित की जाएगी. पहले इस परीक्षा की तारीख 14 से 19 दिसंबर तक तय की गई थी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा से संबंधित डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More