भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /एजुकेशन
  • /150+ CBSE स्कूल, 2000 शिक्षकों की नियुक्ति: इस राज्य में 4000 टीचर्स की जॉब वैकेंसी! 6 महीने में होगी भर्ती

150+ CBSE स्कूल, 2000 शिक्षकों की नियुक्ति: इस राज्य में 4000 टीचर्स की जॉब वैकेंसी! 6 महीने में होगी भर्ती

Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि राज्य में अगले छह महीनों के भीतर शिक्षकों के 4,000 पद भरे जाएंगे. अब तक 2000 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है.

Written BySimran Singh
Published: Oct 05, 2026, 08:54 AM IST|Updated: Oct 05, 2026, 10:10 AM IST
joinshare
150+ CBSE स्कूल, 2000 शिक्षकों की नियुक्ति: इस राज्य में 4000 टीचर्स की जॉब वैकेंसी! 6 महीने में होगी भर्ती

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Teacher Recruitment 2026: देशभर में युवाओं की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं और शिक्षक भर्ती से संबंधित अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में युवाओं को शिक्षक की नौकरी की तलाश है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के सीएम ने युवाओं को एक खुशखबरी दी है. राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई शिक्षक भर्ती का ऐलान किया है.

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के शिमला के नोगली में एक जनसभा के दौरान सीएम ने भर्ती से संबंधित घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि अगले 6 महीनों में प्रदेश में 4000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी.

अब तक 10000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती

हिमाचल प्रदेश में पिछल 3 सालों में पहले ही 10 हजार से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है. वहीं, अब आगामी दिनों में 4000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती करने का ऐलान किया गया है. सीएम सुक्खू के अनुसार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश 2021 के 21वें स्थान से सुधरकर अब देश में 5वें स्थान पर पहुंच गया है.

सीबीएसई के 150+ स्कूल, टीचर्स 2000

राज्य के सीएम ने ये भी जानकारी दी है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिहाज से राज्य में सीबीएसई बोर्ड के 150 से ज्यादा स्कूल खुल चुके हैं जिनमें करीब 2000 शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है. सीबीएसई के अलावा 300 स्कूल वो हैं जो हिमाचल प्रदेश बोर्ड के हैं. 

रामपुर बुशहर के नोगली में जनसभा को संबोधित किया। हिमाचल की समृद्धि का रास्ता गांवों से होकर गुज़रेगा। इसी सोच के साथ बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता दी है, ताकि गांवों में आमदनी और रोजगार के अवसर बढ़ें। गांव की अर्थव्यवस्था में किसान और पशुपालक अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी मेहनत को उचित मूल्य मिले, इसके लिए दूध की खरीद पर MSP लागू की है। गांवों के विकास के साथ बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है। सरकारी CBSE स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है और सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही हैं। अब तक करीब 2 हजार शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। लोगों को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। देश-दुनिया के बड़े अस्पतालों में उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं हिमाचल में उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) October 3, 2026

आवेदकों को मिलीं पेंडिंग नौकरियां

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार ने लंबे समय से लंबित अनुकंपा के आधार पर मिलने वाली नौकरियों के मामलों का समाधान कर दिया है. दरअसल, परिवार में किसी सरकारी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके परिजन को मिलने वाली नौकरी की प्रक्रिया लंबे समय से वेटिंग में थी. सरकार ने करीब 70% एलिजिबल एप्लीकेशन्स को पहले ही नौकरियां दे दी हैं. साथ ही, सरकार द्वारा खास नीति को भी तैयार किया जा रहा है जिसके लागू होने के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें- ECIL Apprentice Recruitment 2026: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका! भारत सरकार की PSU कंपनी में 300+ भर्तियां

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jobs