भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /एजुकेशन
  • /Success Story: IIIT के सक्षम को मिला 1.25 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ पैकेज, जानें किस कंपनी में हुआ चयन

Success Story: IIIT के सक्षम को मिला 1.25 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ पैकेज, जानें किस कंपनी में हुआ चयन

IIIT Ranchi Placement: आईआईआईटी रांची में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान एक छात्र ने रिकॉर्डतोड़ पैकेज हासिल कर नया इतिहास रच दिया है. B.Tech के छात्र सक्षम को 1.25 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज ऑफर हुआ है. आइए जानते हैं सक्षम को किस ग्लोबल टेक कंपनी ने हायर किया है और क्या है उनकी इस सफलता की कहानी?

Written BySimran Singh
Published: Sep 29, 2026, 09:26 AM IST|Updated: Sep 29, 2026, 10:05 AM IST
joinshare
Success Story: IIIT के सक्षम को मिला 1.25 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ पैकेज, जानें किस कंपनी में हुआ चयन

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

IIIT Ranchi Placement 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) में पढ़ाई कर रहे छात्रों का सपना होता है कि कैंपस प्लेसमेंट के दौरान उन्हें कोई नामी कंपनी बेहतरीन सैलरी पैकेज पर हायर करे. कई बार ये सफलता खुद संस्थान के लिए भी एक नया इतिहास रच देती है. कुछ ऐसा ही आईआईआईटी रांची में हुआ है, जहां कंप्यूटर साइंस के छात्र सक्षम को एक दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी ने 1.25 करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ पैकेज ऑफर किया है. आइए सक्षम की इस बड़ी सफलता और उन्हें मिले ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

बीटेक छात्र सक्षम ने रचा नया इतिहास 

IIIT रांची से कंप्यूटर साइंस (डेटा साइंस एंड एआई) की पढ़ाई कर रहे छात्र सक्षम ने 1.25 करोड़ रुपये के सालाना सैलरी पैकेज के साथ संस्थान का अब तक का सबसे बड़ा प्लेसमेंट हासिल किया है. 

किस कंपनी ने किया सक्षम को हायर? 

IIIT रांची के छात्र सक्षम को दुनिया की दिग्गज अमेरिकी डेटा मैनेजमेंट और साइबर सिक्योरिटी कंपनी रूब्रिक ने हायर किया है. उन्हें टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर (TPM) के पद के सेलेक्ट किया गया है जिसके लिए 1.25 करोड़ रुपये का पैकेज ऑफर किया गया है. 

कैसे मिली ये ऐतिहासिक सफलता? 

इतने बड़े पैकेज तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था. सक्षम ने बीटेक की पढ़ाई के दौरान न सिर्फ अपनी कोर कोडिंग और टेक्निकल नॉलेज पर पकड़ मजबूत की, बल्कि रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम सॉल्विंग और लीडरशिप स्किल्स पर भी लगातार काम किया. कंपनी के कड़े इंटरव्यू और कोडिंग राउंड्स को पार करने में उनकी इसी रणनीति ने मुख्य भूमिका निभाई. 

IIIT रांची के लिए क्यों खास है ये उपलब्धि?

IIIT रांची के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी छात्र को 1.25 करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ पैकेज मिला है. इस ऐतिहासिक सफलता से संस्थान में डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक ब्रांचेस की ओर छात्रों का रुझान और बढ़ेगा. इसके साथ ही, सक्षम की ये उपलब्धि कैंपस के बाकी स्टूडेंट्स और नए इंजीनियरिंग एस्पिरेंट्स के लिए एक बड़ा मोटिवेशन साबित होगी. 

IIIT रांची के डायरेक्टर ने दी बधाई 

IIIT रांची के डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव श्रीवास्तव ने सक्षम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी. छात्र की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सक्षम की लगन, ईमानदारी और काम के प्रति उनके जुनून ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. उन्होंने आगे कहा, 'संस्थान में छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं दिया जाता, बल्कि प्रैक्टिकल और टेक्निकल एक्सपोजर भी प्रदान किया जाता है. ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल और एकेडमिक मेंटर्स के मार्गदर्शन से छात्र खुद को इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक तैयार कर पाते हैं.'

ये भी पढ़ें- Success Story: जिस नवजात को गंदे कूड़ेदान में फेंककर गए थे अपने, उसी माला पापलकर ने MPSC पास कर पेश की मिसाल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Success Story