SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

SSC CHSL 2026 City Slip OUT: 3 दिसंबर को हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा, फटाफट ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

SSC CHSL 2026 City Slip OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप को जारी कर दिया है. आइए जानते हैं एसएससी सीएचएसएल परीक्षा की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड होगी?

Written By Simran Singh
Published: Nov 24, 2026, 12:11 IST | Updated: Nov 24, 2026, 12:41 IST
Join

SSC CHSL 2026 City Slip OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है. दरअसल, एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा की सिटी स्लिप का डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है. परीक्षा की शहर सूचना पर्ची में एग्जाम सेंटर संबंधित सिटी के बारे में जानकारी दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो बहुत ध्यान के साथ SSC CHSL 2026 टियर 1 परीक्षा की सिटी स्लिप को देख लें.

SSC CHSL 2026: कब से कब तक एग्जाम? 

एसएससी के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 3 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. आयोगन ने अपने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा शहर की डिटेल्स को साझा किया है.

कैसे डाउनलोड करें SSC CHSL सिटी स्लिप?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  2. होम पेज पर कैंडिडेट लॉगिन या नोटिस बोर्ड नामक सेक्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद 'SSC CHSL टियर 1 सिटी स्लिप' के लिंक पर क्लिक करें.
  4. अब अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे- आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  5. स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को एंटर करने के बाद वेरिफाई और फिर सबमिट करें.
  6. इसके बाद स्क्रीन पर एसएससी सीएचएसएल सिटी स्लिप शो होगी.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

एसएससी की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. एग्जाम डेट से 2-3 पहले हॉल टिकट को जारी किया जाएगा. उदाहरण के लिए 3 दिसंबर 2026 की परीक्षा के लिए एसएससी CHSL टियर 1 एडमिट कार्ड को 30 नवंबर या 01 दिसंबर को जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना बहुत जरूरी है, बिना इसके परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सकेगा.

कौन से उम्मीदवार अपने लेखक के OTR को मैप कर सकेंगे?

कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले जिन उम्मीदवारों ने ओन स्क्राइब ऑप्शन को चुना है, उन्हें अपने लेखक के OTR को मैप करने का मौका मिल सकेगा. 28 नवंबर 2026 को रात 11 बजे तक योग्य उम्मीदवार, अपने लेखक के OTR को मैप कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- UGC NET December 2026: NTA ने एग्जाम सिटी स्लिप की तारीख का किया ऐलान, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES