SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

SSC CGL Answer Key 2026 OUT: इंतजार खत्म! एसएससी सीजीएल टियर-1 की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे दर्ज करें ऑब्जेक्शन

SSC CGL Answer Key 2026 OUT: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं? तो अब ये इंतजार खत्म हो गया है. आइए जानते हैं कैसे और कहां से आंसर की देख सकते हैं और ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 05, 2026, 12:08 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 12:42 PM IST
Join

SSC CGL Answer Key 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL) 2026 की रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है. प्रोविजनल आंसर की को देखने और उसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. देश भर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स में एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन किया गया था.

इस साल 30 सितंबर से 28 अक्टूबर 2026 के बीच ये परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन तरीके को अपनाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा अगर किसी सवाल या उत्तर से ऑब्जेक्शन है तो इसे दर्ज कर सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कब दर्ज कर सकेंगे ऑब्जेक्शन?

आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो तीन दिनों के लिए खुली हुई है. उम्मीदवारों के पास 4 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका है. 

कहां से डाउनलोड करें SSC CGL आंसर शीट का पीडीएफ?

SC CGL आंसर शीट का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा. यहां पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन में एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा की आंसर की 2026 शो होगी, उस लिंक पर क्लिक करने के बाद प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकेंगे.

कैसे दर्ज करें आपत्ति?

ऐसे उम्मीदवार जो किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है वो 7 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. प्रोविजनल आंसर की को लेकर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये की फीस चुकानी होगी और संबंधित सबूत को भी अपलोड करना होगा. अगर आपके द्वारा दर्ज किया गया चैलेंज सही रहा तो पूरी की पूरी फीस वापस कर दी जाएगी.

आपत्ति दर्ज करने के बाद क्या?

आपत्तियों को दर्ज करने के बाद एसएससी की ओर से फाइनल आंसर की को जारी किया जाएगा. इससे पहले एसएससी द्वारा सभी दर्ज आपत्तियों की जांच की जाएगी. विशेषज्ञ समिति की जांच के बाद फाइनल आंसर-की तैयार किया जाएगा. इसके बाद एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. 

SSC CGL Tier 1 में पास होने के बाद क्या?

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलता है. टियर-1 पास करने वाले उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा में बैठ सकेंगे. इसके बाद, टियर-2 में सफलता हासिल करने के बाद उम्मीदवारों को आगे के चरणों जैसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या अन्य विशिष्ट पदों के अनुसार तय प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलता है.

ये भी पढ़ें- दिवाली का बंपर ऑफर: भारी डिस्काउंट के साथ MBBS सीट की सेल! क्यों छूट देने को मजबूर मेडिकल कॉलेज?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES