App

SSC CGL Admit Card 2026 OUT: टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें हॉल टिकट

SSC CGL Admit Card 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है जिसे डायरेक्ट लिंक के जरिए तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं. आइए हॉल टिकट डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका जानते हैं.

SSC CGL Admit Card 2026 OUT: टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें हॉल टिकट

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर-1 परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. आयोग की ओर से परीक्षा के हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं. इस साल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. 

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आइए हॉल टिकट डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक जानते हैं.

10 हजार से ज्यादा भर्तियों के लिए परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा CGL टियर-1 भर्ती परीक्षा का आयोजन करीब एक महीने तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा. इस भर्ती परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के कुल 10,731 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इन पदों पर अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को टियर-1, टियर-2 परीक्षा के साथ-साथ स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की प्रक्रिया से गुजरना होगा.

SSC CGL टियर 1 एडमिट कार्ड 2026 का डायरेक्ट लिंक 

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा के हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जा सकते हैं. चाहें तो टियर-1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड को इस डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसी जानकारी को दर्ज कर लॉगिन करना होगा जिसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड शो होगा.

एग्जाम से जुड़ी हाइलाइट्स 

भर्ती परीक्षा का नाम एसएससी सीजीएल टीयर-1 परीक्षा
पद का नामग्रुप-बी और ग्रुप-सी
रिक्त पदों की संख्याकुल 10,731
परीक्षा की तिथि30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in

SSC CGL टियर 1 एडमिट कार्ड करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • स्क्रीन पर 'Login or Register' टैब शो होगा, वहां डिटेल्स दर्ज करें.
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को एंटर करने के अलावा कैप्चा कोड भी दर्ज करें. 
  • इसके बाद 'Application Status' पर क्लिक करें और फिर स्क्रीन पर एडमिड कार्ड शो होगा.
  • वहां से 'SSC CGL Admit Card 2026' को डाउनलोड कर सकेंगे.
  • आप चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

क्या भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी है?

जी हां, SSC CGL टियर-1 भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी है. बिना हॉल टिकट के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि, शिफ्ट का समय और महत्वपूर्ण गाइडलाइन्स जैसी जरूरी जानकारी होती है. 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो परीक्षा की तारीख से पहले ही हॉल टिकट का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें और एग्जाम सेंटर पर इसे साथ ले जाना न भूलें.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More