SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

School Holiday: चक्रवात अर्नब का कहर, ओडिशा सहित कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; जारी हुई छुट्टी की एडवाइजरी

School Holiday due to Cyclone Arnab: चक्रवाती अर्नब के कारण ओडिशा के दक्षिणी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अन्य राज्यों में भी इसके कारण भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है. सरकार ने कुछ जगहों पर स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है.

Written By Simran Singh
Published: Oct 28, 2026, 12:39 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 01:40 PM IST
Join

School Holiday due to Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का कहर आज यानी 28 अक्टूबर, बुधवार की सुबह से बना हुआ है. आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों में अर्नब तूफान ने टकराना शुरू कर दिया है और इस वजह से भारी बारिश हो रही है. तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिगड़ते मौसम में बाढ़ जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है और इससे निपटने के लिए आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में प्रशासन की ओर से अहम फैसले लिए जा रहे हैं.

125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान का झोंका बढ़ता जा रहा है उत्तर से पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है. ऐसी स्थिति में कुछ राज्यों ने स्कूल और कॉलेज को बंद करने का ऐलान किया है. किन-किन राज्यों में चक्रवात अर्नब के अलर्ट के साथ स्कूल की छुट्टियों का ऐलान किया गया है. 

चक्रवाती अर्नब के कारण स्कूलों की छुट्टी का ऐलान

ओडिशा समेत अन्य राज्यों में चक्रवाती अर्नब के कारण स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है. भारी बारिश की उम्मीद के वजह से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और झारखंड समेत कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया है. ओडिशा के 6 जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. जबकि, झारखंड सरकार की घोषणा के अनुसार वहां भी स्कूलों को बंद रखा जाएगा.

29 अक्टूबर को कहां-कहां स्कूलों की छुट्टी?

ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे पूर्वी तटीय राज्यों द्वारा घोषणा की गई है कि वहां पर स्कूलों की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा झारखंड के भी कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है. 29 अक्टूबर को इन सभी राज्यों और जिलों में स्कूल बंद रहेंगे. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऑफिशियल निर्देश के अनुसार, यहां भी स्कूलों को बंद रखा जाएगा.

मौजूदा मौसम के हालात के कारण किंडरगार्टन (KG) से लेकर कक्षा 12वीं तक यानी सभी कक्षाओं के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है और 29 अक्टूबर 2026 को झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश जैसे जगहों पर स्कूलों को बंद रखा जाएगा.

आंगनवाडी केंद्र भी रहेंगे बंद

ओडिशा के 16 जिलों में स्कूल और आंगनवाडी केंद्रों को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है. इनमें रायगडा, मलकानगिरी, गंजाम, गजपति, कोरापुट और नबरंगपुर नामक 6 दक्षिणी जिलों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी और आंगनवाडी भी बंद रहेंगे. 

मछली पकड़ने पर भी रोक

सिर्फ स्कूल ही बंद नहीं किए गए हैं ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ जगहों पर समुद्र में मछली पकड़ने पर भी रोक लगा दी है गई है. साथ ही राज्यों में बचाव दलों को भी अलर्ट पर रखा गया है. चक्रवात अर्नब के तट से टकराने की संभावना को लेकर एहतियाती फैसला लिया गया है, जिससे किसी की जान न जाए और ना किसी इमारत या बुनियादी ढांचे को नुकसान न पहुंचे.

ये भी पढ़ें- यहां स्कूल के बच्चों की मौज: लगातार 13 दिनों की छुट्टी! नवंबर में किस राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES