SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सरकारी बैंक SBI में बंपर भर्तियां: 12,000 पदों पर निकलेंगी वैकेंसी, चेयरमैन ने किया ऐलान

SBI Recruitment 2027: भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन की घोषणा के अनुसार, साल 2027 के लिए 12,000 पदों पर बंपर भर्तियों के लिए आवेदन पत्र जारी किया जाएगा. आइए इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 27, 2026, 11:32 IST | Updated: Nov 27, 2026, 12:47 IST
Join

SBI Upcoming Recruitment 2027: क्या आप सरकारी बैंक में नौकरी करने की प्लानिंग कर रहे हैं? तो जरा रुकिए, क्योंकि बहुत जल्द देश के सबसे बड़े और भरोसेमंद बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक में कई पदों पर भर्ती निकलने वाली है. सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले वो उम्मीदवार जो बैंक में काम करना चाहते हैं, उनके लिए शानदार अवसर हो सकता है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए नई भर्तियों की जानकारी दी है.

SBI के चेयरमैन ने कहा है कि आगामी साल में 12000 पदों पर नई भर्तियों के लिए आवेदन पत्र जारी किया जाएगा. इसे ध्यान में रखते हुए सरकारी बैंक की नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार तैयारी कर सकते हैं.

एसबीआई के चेयरमैन ने क्या कहा?

भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने नई भर्तियों की घोषणा की पुष्टि करते हुए कहा है कि भारत सरकार के निर्देशों के मुताबिक, बैकलॉग रिक्तियों को भरने के लिए बैंक की ओर से खास भर्तियां निकाली जाएगी. इसके तहत 1500 से अधिक बैकलॉग रिक्तियां भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा.

जरूरी नहीं 12000 पर ही निकले भर्तियां

एसबीआई चेयरमैन ने साफ तौर पर कहा है कि बैंक में बड़ी भर्ती के साथ 250 नई ब्रांच को जोड़ने की योजना है, लेकिन रिटायरमेंट और बैंक में जरूरत के अनुसार वैकेंसी की संख्या थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है. 12000 पदों में 1500 से प्लस वैकेंसी बैकलॉग की हो सकती है.

क्या है बैकलॉग रिक्तियां?

बैकलॉग रिक्तियां का सीधा मतलब है कि वो वैकेंसी जो पिछली भर्ती प्रक्रिया के समय भरी नहीं जा सकी थी. आमतौर पर इन पदों की भर्तियां आरक्षित वर्गों के लिए तय होती हैं, जिनकी रिक्तियां अगली भर्ती प्रक्रिया में पूरी की जाती है. हालांकि, कुछ जगहों पर बैकलॉग रिक्तियां सिर्फ आरक्षित वर्गों के लिए नहीं होती है. भर्ती के नियमों और संबंधित अधिसूचना के आधार पर किसी भी वर्ग के लिए वैकेंसी हो सकती है. सीधे शब्दों में कहें तो ये उन पदों के लिए होती है जो पिछली भर्ती अभियान के दौरान खाली रह गए हों.

जरूरतों की निर्भता पर वैकेंसी

रिक्रूटमेंट से संबंधित जानकारी दी गई है कि साल 2027 में क्लर्क और ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए करीब 11000 से 12000 पद खाली होंगे. हालांकि, वैकेंसी की संख्या का पूरी तरह से पता नंबर में कर्मचारियों के रिटायरमेंट के अलावा बैंक की नई जरूरतों के हिसाब से हो सकता है. 

1540 पदों पर बैकलॉग क्लर्क भर्ती 

SBI में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 1540 पदों पर निकाली गई यह भर्ती सामान्य नई रिक्तियों के लिए नहीं थी, बल्कि बैकलॉग वैकेंसी के तहत आयोजित की गई थी. ये वो पद थे, जो पिछली भर्ती प्रक्रियाओं के बाद भी खाली रह गए थे. खासतौर पर आरक्षित वर्गों के लिए निर्धारित इन रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से SBI ने देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी. अब इस भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 10वीं और ITI पास के लिए मुंबई पोर्ट अथॉरिटी में ट्रेनिंग का मौका, 10000 रुपये तक स्टाइपेंड; कौन कर सकता है आवेदन?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES