)
SBI Upcoming Recruitment 2027: क्या आप सरकारी बैंक में नौकरी करने की प्लानिंग कर रहे हैं? तो जरा रुकिए, क्योंकि बहुत जल्द देश के सबसे बड़े और भरोसेमंद बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक में कई पदों पर भर्ती निकलने वाली है. सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले वो उम्मीदवार जो बैंक में काम करना चाहते हैं, उनके लिए शानदार अवसर हो सकता है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए नई भर्तियों की जानकारी दी है.
SBI के चेयरमैन ने कहा है कि आगामी साल में 12000 पदों पर नई भर्तियों के लिए आवेदन पत्र जारी किया जाएगा. इसे ध्यान में रखते हुए सरकारी बैंक की नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार तैयारी कर सकते हैं.
भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने नई भर्तियों की घोषणा की पुष्टि करते हुए कहा है कि भारत सरकार के निर्देशों के मुताबिक, बैकलॉग रिक्तियों को भरने के लिए बैंक की ओर से खास भर्तियां निकाली जाएगी. इसके तहत 1500 से अधिक बैकलॉग रिक्तियां भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा.
एसबीआई चेयरमैन ने साफ तौर पर कहा है कि बैंक में बड़ी भर्ती के साथ 250 नई ब्रांच को जोड़ने की योजना है, लेकिन रिटायरमेंट और बैंक में जरूरत के अनुसार वैकेंसी की संख्या थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है. 12000 पदों में 1500 से प्लस वैकेंसी बैकलॉग की हो सकती है.
बैकलॉग रिक्तियां का सीधा मतलब है कि वो वैकेंसी जो पिछली भर्ती प्रक्रिया के समय भरी नहीं जा सकी थी. आमतौर पर इन पदों की भर्तियां आरक्षित वर्गों के लिए तय होती हैं, जिनकी रिक्तियां अगली भर्ती प्रक्रिया में पूरी की जाती है. हालांकि, कुछ जगहों पर बैकलॉग रिक्तियां सिर्फ आरक्षित वर्गों के लिए नहीं होती है. भर्ती के नियमों और संबंधित अधिसूचना के आधार पर किसी भी वर्ग के लिए वैकेंसी हो सकती है. सीधे शब्दों में कहें तो ये उन पदों के लिए होती है जो पिछली भर्ती अभियान के दौरान खाली रह गए हों.
रिक्रूटमेंट से संबंधित जानकारी दी गई है कि साल 2027 में क्लर्क और ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए करीब 11000 से 12000 पद खाली होंगे. हालांकि, वैकेंसी की संख्या का पूरी तरह से पता नंबर में कर्मचारियों के रिटायरमेंट के अलावा बैंक की नई जरूरतों के हिसाब से हो सकता है.
SBI में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 1540 पदों पर निकाली गई यह भर्ती सामान्य नई रिक्तियों के लिए नहीं थी, बल्कि बैकलॉग वैकेंसी के तहत आयोजित की गई थी. ये वो पद थे, जो पिछली भर्ती प्रक्रियाओं के बाद भी खाली रह गए थे. खासतौर पर आरक्षित वर्गों के लिए निर्धारित इन रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से SBI ने देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी. अब इस भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण चल रहे हैं.