Rajasthan CET Exam 2026: राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम; देखें पूरी डिटेल
Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: राजस्थान 12वीं स्तर समान पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. आइए परीक्षा तिथि से लेकर टाइमिंग्स तक, सब कुछ जानते हैं.
Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: क्या आप भी राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) 12वीं स्तर की परीक्षा की तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे? अगर हां, तो आपके लिए काम की खबर है. दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सीनियर सेकेंडरी स्तर की समान पात्रता परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसके साथ ही लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है.
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सीनियर सेकेंडरी सीईटी का पूरा टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है. परीक्षा 1 दिसंबर 2026 से आयोजित की जाएगी, जिसमें एग्जाम डेट के साथ-साथ सभी शिफ्टों की टाइमिंग भी तय कर दी गई है.
दो शिफ्टों में होगी परीक्षा
आरएसएसबी के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सीनियर सेकेंडरी स्तर की समान पात्रता परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक दो-दो शिफ्टों में पर आयोजित की जाएंगी.
राजस्थान सीईटी की परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर 2026 तक दो-दो शिफ्टों में आयोजित होगी. पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक है. जबकि, दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर शिफ्ट और टाइमिंग की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
कब आएगा एडमिट कार्ड?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इसी पोर्टल पर परीक्षा का एडमिट कार्ड भी अपलोड किया जाएगा. सामान्य तौर पर बोर्ड परीक्षा तिथि से 4 से 5 दिन पहले हॉल टिकट जारी करता है, ऐसे में 12वीं लेवल सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड 25 या 26 नवंबर 2026 तक जारी होने की संभावना है. उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे.
किन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगी परीक्षा केंद्र में एंट्री?
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध मूल पहचान पत्र के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. बोर्ड की गाइडलाइंस के अनुसार, परीक्षार्थियों को डाक या अन्य माध्यम से अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएगे.
उम्मीदवारों के लिए एक बहुत जरूरी सलाह ये भी है कि अगर आपके पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि पर लगी फोटो 3 साल या उससे अधिक पुरानी है, तो परीक्षा से पहले उसे अपडेट जरूर करवा लें. एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड फोटो से मिलान न होने पर अभ्यर्थियों को प्रवेश से रोका जा सकता है.
ये भी पढ़ें- JEE Main 2027 Registration: आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, कहीं चूक न जाएं मौका! फटाफट ऐसे करें अप्लाई