SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PSEB Exam 2027: पंजाब बोर्ड ने जारी की 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

PSEB Exam 2027: पंजाब बोर्ड ने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है, आइए पूरा शेड्यूल जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 21, 2026, 14:59 IST | Updated: Nov 21, 2026, 15:00 IST
Join

PSEB Exam 2027: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई करते हैं? अगर आप पंजाब बोर्ड के कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्र हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है. बोर्ड ने इन तीनों कक्षाओं की एग्जाम डेट जारी कर दी है. पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर शैक्षणिक वर्ष 2027 के लिए कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल और थ्योरी, दोनों परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. तीनों कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 8 जनवरी 2027 से 20 जनवरी 2027 तक किया जाएगा. 

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव आयोजित किया जाने वाला है और उसको ध्यान में रखते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं का पूरा शेड्यूल 2027 तैयार किया है. बोर्ड ने सब्जेक्ट वाइज तीनों कक्षाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर शेड्यूल जारी किया है.

कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा कब से शुरू?

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 8वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन 5 मार्च से 23 अप्रैल 2027 के बीच किया जाएगा. जबकि, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 19 मार्च से 20 अप्रैल 2027 के बीच आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें- शॉर्टहैंड आता है तो मिलेगी सरकारी नौकरी, जिला कोर्ट में निकली स्टेनोग्राफर की भर्ती

कैसे और कहां से डाउनलोड करें डेटशीट?

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर कक्षा 8, 10 और 12 की 2027 बोर्ड परीक्षाओं की डिटल्स साझा की गई है. यहां पर स्टूडेंट्स को डेटशीट डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा. सरल स्टेप्स को अपनाकर कक्षा 8, 10 और 12 की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं. 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
  2. यहां, कक्षा 8 की डेट शीट / कक्षा 10 का टाइम टेबल / कक्षा 12 का परीक्षा शेड्यूल 2027 लिंक शो होगा.
  3. अपनी कक्षा के लिंक पर क्लिक करें और फिर सब्जेक्ट वाइज डेटशीट देखें.
  4. यहां से परीक्षा की तारीखें और टाइमटेबल का PDF डाउनलोड कर सकेंगे. 

पंजाब बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डेटशीट के अलावा परीक्षाओं से संबंधित टाइम टेबल भी चेक कर सकते हैं. अधिक जानकारी या अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करते रहें.

ये भी पढ़ें- दो साल की तैयारी, परीक्षा और फिर कोर्ट में मामला... PCS भर्ती में क्या है रोल नंबर का खेल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES