)
ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय @CMO_Odisha ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान ओडिशा कैबिनेट ने 11 विभागों के 16 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है. इनमें शिक्षा, आपदा प्रबंधन, उद्योग, कृषि और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं. सीएम मोहन चरण माझी ने उम्मीद जताई है कि इन फैसलों से राज्य में सुशासन, समावेशी विकास और 'समृद्ध ओडिशा' के विजन को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिल सकेगी.
प्रस्तावों से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट के जरिए दी है. उन्होंने लिखा कि 'माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 11 विभागों के 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. ये अहम कदम सुशासन, समावेशी विकास और 'समृद्ध ओडिशा' के विजन को और मजबूत करेंगे.'
ମାନ୍ୟବର ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଶ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ରାଜ୍ୟ କ୍ୟାବିନେଟ୍ ବୈଠକରେ ୧୧ଟି ବିଭାଗର ୧୬ଟି ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ପ୍ରସ୍ତାବ ଅନୁମୋଦିତ ହୋଇଛି। ଏହି ଯୁଗାନ୍ତକାରୀ ପଦକ୍ଷେପଗୁଡ଼ିକ ସୁଶାସନ, ସମାବେଶୀ ବିକାଶ ଏବଂ ‘ସମୃଦ୍ଧ ଓଡ଼ିଶା’ର ସଂକଳ୍ପକୁ ଆହୁରି ସୁଦୃଢ଼ କରିବ। #OdishaCabinet #SamruddhaOdisha https://t.co/U06At3XlvR
— CMO Odisha (@CMO_Odisha) October 14, 2026
इसके साथ ही राज्य सरकार ने ये भी जानकारी दी कि कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए किताबें भी मुफ्त की गई हैं. हालांकि. इसका लाभ 284.07 करोड़ की लागत वाली स्कीम के तहत छात्रों को दिया जाएगा. 2025-26 से 2029-30 तक 5 साल में करीब 28.7 लाख छात्रों को फ्री में किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी.
सरकार की ओर से दक्षता विकास योजना की घोषणा की गई है जिसका फायदा करीब 4.20 लाख युवाओं को मिल सकेगा. सरकार ने इस योजना का ऐलान स्किलिंग राज्य के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए किया है जिसके लिए 7,450 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है. इस योजना को तीन साल- 2026-27 से 2028-29 तक चलाया जाएगा. इस योजना के तहत राज्य में युवाओं को डिजिटल स्किलिंग, प्लेसमेंट-लिंक्ड ट्रेनिंग से लेकर विदेशों में नौकरी के भी अवसर दिए जाएंगे. ऐसे में करीब 4.20 लाख युवाओं को इस योजना का लाभ मिल सकेगा.