SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

NTA की बड़ी घोषणा: डायरेक्टर और ज्वाइंट डायरेक्टर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, फटाफट देखें योग्यता और लास्ट डेट

NTA Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में डायरेक्टर और ज्वाइंट डायरेक्टर समेत 13 पदों पर भर्ती निकली है. योग्य उम्मीदवार 1 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 13, 2026, 10:23 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 11:04 AM IST
Join

NTA Recruitment 2026: देश भर में प्रवेश परीक्षाएं और एडमिशन का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत कई पदों पर भर्तियां निकाली गई है. अगर आप भी इस एजेंसी के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो ये घोषणा आपके काम की साबित हो सकती है. डायरेक्टर और ज्वाइंट डायरेक्टर समेत 13 पदों पर एनटीए की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए ये एक सबसे बड़ा मौका हो सकता है. NTA खुद बड़े पदों पर नियुक्तियां करने जा रही है. आइए जानते हैं डायरेक्टर और ज्वाइंट डायरेक्टर जैसे प्रतिष्ठित पदों के लिए कौन और कैसे आवेदन कर सकता है?

NTA में किन पदों पर निकली भर्ती?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी नोटिफिकेशन और बैनर के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनकी डिटेल्स नीचे दी गई है. 

पदवैकेंसी
डायरेक्टर07
ज्वाइंट डायरेक्टर03 
रिसर्च साइंटिस्ट 'सी'01
सीनियर सुपरिटेंडेंट:01
डिप्टी डायरेक्टर01

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के भर्ती अभियान के तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को अपना सकते हैं. कुल 13 पदों पर निकली भर्तियों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 1 दिसंबर 2026 है और शाम 5 बजे तक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

कौन आवेदन कर सकता है?

कहां से और कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं.
  2. होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन शो होगा उस पर क्लिक करें.
  3. यहां आधिकारिक विज्ञापन और आवेदन पत्र (Annexure-V) दिखेगा, उसे डाउनलोड कर लें.
  4. आवेदन पत्र में सभी मांगी गई जरूरी जानकारियों को दर्ज करें.
  5. अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें. 
  6. नियमानुसार अपने विभाग के माध्यम से निर्धारित पते पर आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट कर दें.
  7. ध्यान रहे कि हर हाल में 1 दिसंबर 2026, शाम 5:00 बजे तक आवेदन तय पते पर पहुंच जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका! 4000+ अप्रेंटिस भर्ती; योग्यता, आवेदन प्रोसेस तक सब कुछ यहां

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES