SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नौकरी नहीं, क्या GATE 2027 परीक्षा देना समय की बर्बादी? एक बार पहले जान लीजिए इसके और भी फायदे

GATE 2027 परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा, लेकिन कई छात्र हैं जो इस एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं करना चाहते हैं जिसके पीछे की वजह मार्केट में नौकरियों का न हो या कम होना बताया जा रहा है.

Written By Simran Singh
Published: Aug 31, 2026, 05:19 PM IST | Updated: Aug 31, 2026, 05:27 PM IST
Image Credit: gate exam
Join

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हालांकि, बाजार में नौकरियों की कमी की खबरों को देखकर कई उम्मीदवार आवेदन करने से हिचकिचा रहे हैं. कई युवाओं का मानना है कि जब अवसर सीमित हैं, तो GATE 2027 की तैयारी में समय लगाना कितना सही है?

अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं, तो रुकिए. गेट परीक्षा सिर्फ किसी सरकारी या प्राइवेट नौकरी पाने का माध्यम नहीं है. इसके कई ऐसे अन्य बड़े फायदे भी हैं, जिन्हें जानने के बाद इस परीक्षा को लेकर आपका नजरिया पूरी तरह बदल जाएगा.

आईआईटी मद्रास कर रहा है आयोजन 

इस बार GATE 2027 परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT), मद्रास द्वारा किया जा रहा है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

क्या सिर्फ नौकरी के लिए GATE परीक्षा देना जरूरी है?

अगर आप भविष्य में करियर के ऑप्शन देखने के लिहाज से ये सोच रहे हैं कि मार्केट में नौकरियां नहीं है और गेट परीक्षा में शामिल होना बेकार है, तो यहां आप गलत हैं. दरअसल, गेट परीक्षा से सिर्फ नौकरी या PSU में सिलेक्शन का अवसर नहीं मिलता है बल्कि करियर में कई बेहतरीन और बड़े अवसर भी इस परीक्षा के माध्यम से मिल सकते हैं. इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए इंजीनियरिंग और साइंस फील्ड में करियर को री-लॉन्च करने का सबसे पावरफुल माध्यम माना जाता है.

GATE परीक्षा से करियर के बेहतर अवसर कौन-कौन से हैं?

उच्च शिक्षा और टॉप संस्थानों में एडमिशन:- भारत के सबसे टॉप संस्थानों जैसे IITs, NITs, IISc Bangalore और IIITs में M.Tech, M.E. या Direct Ph.D. में दाखिला लेना हो तो इसके लिए गेट परीक्षा में क्वालीफाई होना जरूरी है. 

हर महीने स्टाइपेंड का फायदा:- बैचलर के बाद मास्टर की पढ़ाई करना चाहते हैं तो GATE परीक्षा में शामिल होना जरूरी है. गेट स्कोर के माध्यम से M.Tech या मास्टर्स प्रोग्राम में एडमिशन लेने के बाद सरकार (MHRD/AICTE) द्वारा पढ़ाई के दौरान हर महीने 12,400 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाता है.

रिसर्च में करियर:- सीएसआईआर, इसरो, डीआरडीओ, बार्क और टीआईएफआर जैसी भारत के टॉप रिसर्च संस्थाओं में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) या प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के तौर पर काम करने का मौका मिलता है.

विदेश में पढ़ाई का मौका:- भारत के अलावा गेट स्कोर के माध्यम से विदेश में पढ़ाई का भी मौका मिलता है. कई टॉप यूनिवर्सिटी हैं जो सिंगापुर की सिंगापुर का राष्ट्रीय विश्वविद्यालय (NUS) और NTU समेत जर्मनी की TU Munich जैसी प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में गेट स्कोर के आधार पर एडमिशन देती है.

प्राइवेट सेक्टर में हाई पैकेज:- अगर आप हाई सैलरी वाली नौकरी चाहते हैं तो IITs या NITs से पढ़ाई करने पर ये अवसर मिल सकता है. इस संस्थान से M.Tech करने के बाद गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल, अमेजन और Qualcomm जैसी बड़ी ग्लोबल कंपनियों में काफी ज्यादा सैलरी पैकेज पर हायर करती हैं.

आर्ट्स स्ट्रीम वालों के लिए कैसे फायदेमंद GATE परीक्षा देना?

आर्ट्स बैकग्राउंड के छात्रों के लिए GATE परीक्षा करियर के नए और बड़े अवसर खोलती है. ये केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों (IITs और IISc) में कदम रखने का एक सशक्त जरिया है. GATE परीक्षा में ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस के लिए एक विशेष पेपर कोड XH होता है. इसके तहत छात्र अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भाषा-विज्ञान, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र जैसे विषयों से परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

GATE 2027: इस बार हुए ये बड़े बदलाव

रजिस्ट्रेशन के लिए DigiLocker अनिवार्य:- सभी भारतीय उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया को डिजिलॉकर से जोड़ दिया गया है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे फॉर्म भरने से पहले अपना डिजिलॉकर अकाउंट ज़रूर बना लें. अगर अकाउंट पहले से मौजूद है, तो उसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार डिटेल्स अपडेट कर लें. डिजिलॉकर में दर्ज सभी जानकारियां आपके दस्तावेजों से मेल खानी चाहिए.

नया टेस्ट पेपर:- GATE 2027 में इस बार रोबोटिक्स और ऑटोमेशन (RA) नाम से एक नया टेस्ट पेपर जोड़ा गया है. इसके साथ ही अब GATE परीक्षा कुल 31 विषयों में आयोजित की जाएगी.

सिलेबस और पेपर कोड में संशोधन:- IIT मद्रास ने कुछ मौजूदा पेपर्स के कोड्स और उनके सिलेबस में भी जरूरी बदलावों का ऐलान किया है, जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES