NEET UG 2026: MCC ने जारी किया स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल, MBBS-BDS एडमिशन का आखिरी मौका
NEET UG Counselling 2026: क्या अभी तक मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया है? तो फटाफट से रजिस्ट्रेश कर लें, क्योंकि एमबीबीएस या बीडीएस एडमिशन के लिए ये आखिरी मौका है.
NEET UG 2026 Special Stray Vacancy Round: इंतजार की घड़ी अब खत्म होने वाली है. नीट यूजी काउंसलिंग के सभी राउंड पूरे हो चुके हैं, लेकिन जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी मेडिकल सीट पक्की नहीं की है और इसी इंतजार में थे कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू किया जाएगा, तो उनके लिए खुशखबरी है. एमसीसी ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के तहत स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है.
ऐसे उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक एमबीबीएस या बीडीएस में एडमिशन नहीं लिया है, वो फटाफट आवेदन कर लें. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से नीट यूजी काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के तहत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.
कब से शुरू रजिस्ट्रेशन?
NEET यूजी काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू है. एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी शेड्यूल के तहत स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए 4 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी रहेगी, जबकि उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया अपनाने का मौका 2 नवंबर से 5 नवंबर को सुबह 11 बजे तक दिया जाएगा.
ऐसे उम्मीदवार जो पहले भी एमसीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं और कोई सीट भी नहीं मिली है, वो पहले वाले लॉगिन के जरिए सीधे चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं.
चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया कब तक अपना सकते हैं?
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार चॉइस फिलिंग के बाद उम्मीदवारों को चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया अपनानी होगी. इसके लिए 4 नवंबर को शाम 4 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी और योग्य उम्मीदवार 5 नवंबर को सुबह 11 बजे तक इस प्रक्रिया के तहत चॉइस लॉकिंग कर सकते हैं.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो निर्धारित समय सीमा के अंदर पसंदीदा कॉलेज और कोर्स को लॉक जरूर कर लें. अधिक जानकारी और अन्य अपडेट के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IIIT से BTech, छोड़ी 6 हाई-प्रोफाइल नौकरियां: सिविल सेवा का सपना, ऐसे PCS क्रैक कर DSP बने श्रीकांत नायक