SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

NEET PG Counselling: पसंद की सीट नहीं मिली? अब छोड़ सकेंगे मेडिकल सीट, MCC ने खोली रिजाइन विंडो

NEET PG Counselling: क्या आपको NEET PG काउंसलिंग के दौरान अलॉट हुई सीट पसंद नहीं आ रही है? तो आपके पास इसे छोड़ने यानी रिजाइन करने का विकल्प भी है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने उम्मीदवारों के लिए रिजाइन विंडो खोल दी है.

Written By Simran Singh
Published: Nov 24, 2026, 07:39 IST | Updated: Nov 24, 2026, 08:10 IST
Join

NEET PG Counselling: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पोस्ट ग्रेजुएट (PG) काउंसलिंग 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट पीजी उम्मीदवारों के लिए खास सुविधा शुरू की गई है. इसके तहत जिन उम्मीदवारों को नीट पीजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 या राउंड 2 में मिली सीट पसंद नहीं आई है और उसे छोड़ना चाहते हैं? तो उसके लिए रिजाइन विंडो को खोल दिया गया है और योग्य उम्मीदवार, नापसंद सीट को छोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

हालांकि, एमसीसी की ओर से सुविधा के साथ अहम शर्तें भी जारी की हैं, जिसके तहत उम्मीदवारों को नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजाइन देने की सुविधा कब से कब तक उपलब्ध है? आइए जानते हैं. 

MCC की रिजाइन सुविधा क्या है?

एमसीसी की रिजाइन सुविधा NEET PG काउंसलिंग के तहत अलॉट हुई मेडिकल सीट को छोड़ने का ऑप्शन है. इसका मतलब ये है कि अगर किसी उम्मीदवार को राउंड 1 या राउंड 2 के दौरान MD, MS या अन्य PG मेडिकल कोर्स की सीट मिली है, लेकिन वो किसी कारण उस सीट पर एडमिशन जारी नहीं रखना चाहते हैं, तो उनके पास तय समय के अंद अपनी सीट से इस्तीफा देने का ऑप्शन मिल रहा है. हालांकि, ये कुछ अहम शर्तों के साथ दी जाने वाली सुविधा है.

रिजाइन सुविधा से जुड़े 5 जरूरी नियम

  1. नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड 1 में सीट पाने वाले, राउंड 2 में अपग्रेड हुई सीट जॉइन करने वाले और राउंड 2 में नई सीट पाने वाले आदि उम्मीदवारों को रिजाइन सुविधा का ऑप्शन मिलेगा. 
  2. सीट से रिजाइन के बाद उम्मीदवारों द्वारा जो सिक्योरिटी डिपॉजिट किया गया था वो रिफंड नहीं होगा, उसे जब्त कर लिया जाएगा. 
  3. ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने सीट के लिए Freeze विकल्प चुना है, उनके लिए रिजाइन सुविधा ऑनलाइन तरीके से उपलब्ध नहीं है, इसके लिए उन्हें संबंधित कॉलेज में खुद जाना होगा.
  4. Float विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों के पास MCC की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन रिजाइन करने की सुविधा उपलब्ध होगी.
  5. ध्यान रखना है कि छात्रों को रिजाइन सुविधा उठाने के बाद संबंधित कॉलेज से MCC वेबसाइट पर जनरेट ऑनलाइन रिजाइन लेटर भी जरूर डाउनलोड और सुरक्षित कर लेना है. इस रिजाइन लेटर के बिना सीट संबंधित रिजाइन मान्य नहीं हो सकेगा.

कब तक रिजाइन का मौका?

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 नवंबर से 25 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे तक सीट से रिजाइन की सुविधा के लिए आवेदन कर सकते हैं. एमसीसी की ओर से ये सुविधा दोनों राउंड के उम्मीदवारों के लिए है जिन्हें पोस्ट ग्रेजुएट के लिए मेडिकल सीट पसंद नहीं आई है. अधिक जानकारी या अपडेट के लिए एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 24 रुपये से करोड़पति बनने का सफर: मजदूर के बेटे ने देखा IAS बनने का सपना, KBC ने बदल दी किस्मत!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES