)
Maharashtra Public Service Commission Exams 2026: देश और राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और स्थगन के मामले लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में NEET UG और महाराष्ट्र TET जैसी परीक्षाओं को लेकर हुए विवादों के बाद, अब महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षाओं से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. MPSC द्वारा अक्टूबर महीने में आयोजित की जाने वाली 3 प्रमुख परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी कर परीक्षा टालने की पुष्टि की है.
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा २०२६ आणि इतर परीक्षा या संदर्भात प्रसिद्धीपत्रक आयोगाच्या संकेतस्थळावर प्रसिद्ध करण्यात आले आहे. https://t.co/h76NBDFQF0
— Maharashtra Public Service Commission (@mpsc_office) September 28, 2026
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने पेपर लीक से लेकर अन्य चीजों को लेकर राज्य में चल रहे बवाल के कारण आगामी एग्जाम्स को पोस्टपोन कर दिया है. आयोग का कहना है कि पेपर लीक का खतरा बना हुआ है, जब तक इसे लेकर व्यवस्था सही नहीं हो जाती और स्टूडेंट्स का पूरी तरह से भरोसा नहीं जीत लिया जाता तब तक ये परीक्षाएं स्थगित रहेंगी.
महाराष्ट्र में परीक्षाओं को पोस्टपोन करने की वजहों में एक वजह पेपर लीक भी है. हाल ही में आयोग की ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा में हुई धांधली के कारण राज्य में स्टूडेंट्स की ओर प्रदर्शन किया जा रहा है और इस एग्जाम को टालने की भी मांग की जा रही है.
दरअसल, महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) द्वारा आयोजित ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में हुआ था. इस परीक्षा की पूरी प्रक्रिया अगस्त 2026 में संपन्न हुई थी. हालांकि, चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग लेटर जारी होने से ठीक पहले ये बात सामने आई कि परीक्षा की तारीख से दो दिन पहले ही पेपर लीक हो गया था. इसके बाद आयोग को इस परीक्षा को रद्द करना पड़ा. इस बड़ी धांधली के सामने आने के बाद अब MPSC की अन्य परीक्षाओं की पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
आयोग ने महाराष्ट्र राज्य सेवा मुख्य परीक्षा, महाराष्ट्र ग्रुप-B (Non-Gazetted) मुख्य परीक्षा और महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा को स्थगित करने का आधिकारिक ऐलान तो कर दिया है, लेकिन नई तिथियों को लेकर अभी तक कोई निश्चित शेड्यूल जारी नहीं किया है.