SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PMFME Scheme: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! हर महीने 60000 रुपये सैलरी वाली नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में यंग प्रोफेशनल भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किए गए हैं, जिसके तहत योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आइए इस भर्ती से संबंधित डिटेल्स जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 18, 2026, 16:32 IST | Updated: Nov 18, 2026, 17:21 IST
Join

मंत्रालय में नौकरी करने का सपना है, तो आपके लिए एक अच्छा मौका है. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) ने यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए हैं. मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आधिकारिक पोस्ट के जरिए इस भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को मंत्रालय के साथ काम करने का अवसर मिलेगा.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी. ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी, जो सरकारी तंत्र के साथ जुड़कर करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है.

बढ़ाई जा सकती है कॉन्ट्रेक्ट की अवधि

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) मॉनिटरिंग यूनिट के लिए मंत्रालय की ओर से यंग प्रोफेशनल की भर्ती की जा रही है. इसके तहत योग्य उम्मीदवारों को मैनजमेंट, टेक्निकल, मीडिया और पीआर जैसे क्षेत्र में काम करने का अच्छा मौका मिल सकेगा. इस भर्ती अभियान के तहत 2 साल के कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड के साथ योग्य उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा. अगर काम अच्छा रहा तो उनके कार्यकाल की अवधि में बढ़ोतरी हो सकती है. 

किन योग्यताओं की जरूरत?

पद का नामशैक्षणिक योग्यताआवश्यक अनुभवआयु सीमा
यंग प्रोफेशनल (टेक्निकल)मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फूड टेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग, फूड हार्वेस्ट इंजीनियरिंग, फूड साइंस या फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी एंश्योरेंस में फुल टाइम कोर्सफूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज या फूड एंड एग्री बिजनेस सेक्टर में न्यूनतम दो साल का अनुभवअधिकतम 32 वर्ष
यंग प्रोफेशनल (मीडिया और पीआर)संबंधित विषय में बैचलर डिग्री या ग्राफिक डिजाइन, विजुअल कम्युनिकेशन, अप्लायड आर्ट, फाइन आर्ट, मल्टीमीडिया डिजाइन या एनिमेशन में डिप्लोमाग्राफिक डिजाइन और विजुअल कम्युनिकेशन में न्यूनतम दो साल का अनुभवअधिकतम 32 वर्ष
यंग प्रोफेशनल (मैनेजमेंट)मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाइम एमबीए या पीजीडीएम कोर्ससंबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो साल का अनुभवअधिकतम 32 वर्ष

ये भी पढ़ें- थम जाती हैं फ्लाइट्स, लेट खुलते हैं दफ्तर, क्यों एक एग्जाम के लिए इस देश में हो जाते हैं 'लॉकडाउन' जैसे हालात?

कैसे करें अप्लाई?

  1. सबसे पहले MoFPI की ऑफिशियल वेबसाइट pmfme.mofpi.gov.in पर जाएं.
  2. लेटेस्ट नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित लिंक शो होगा, उस पर क्लिक करें.
  3. चाहें तो मिनिस्ट्री ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज सर्च करके भी आवेदन पत्र देख सकते हैं.
  4. आवेदन पत्र में सभी डिटेल्स को दर्ज कर दें और नीचे की ओर सिग्नेचर करें.
  5. इसके बद तारीख, उम्मीदवार का नाम, एड्रेस, फोन नंबर आदि जरूर लिखें.
  6. सभी दस्तावेजों को सेल्फअटेस्टेड के बाद एक साथ अटैच कर दें.
  7. आवेदन फॉर्म को आधिकारिक ईमेल आईडी pmfme-fpi@gov.in पर ईमेल कर दें.
  8. ध्यान रहे कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026 को शाम 5.30 बजे तक है. 

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 60000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी. कॉन्ट्रेक्चुअल होने के कारण इन पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को एचआरए, डीए जैसी कोई अन्य सुविधाएं नहीं दी जाएगी. अधिक जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmfme.mofpi.gov.in पर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- समय तो बढ़ा, पर अग्निवीरों के भविष्य पर सवाल, रिटायरमेंट के बाद पक्की जॉब पाना क्यों मुश्किल?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES