12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती; सैलरी से चयन प्रक्रिया तक पूरी डिटेल
MANIT Recruitment 2026: मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) में 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है. संस्थान ने नॉन-टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
MANIT Bhopal Recruitment 2026: क्या आप 12वीं तक पढ़ाई कर चुके हैं? सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं? एक ऐसी नौकरी चाहते हैं जो टीचिंग से संबंधित न हो और शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 12वीं पास होना भी काफी हो? अगर हां, तो एक शानदार मौका है. मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकली है और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
इस संस्थान में बीटेक, एमबीए, एमसीए, एमटेक, पीएचडी जैसे ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स करवाए जाते हैं. मध्य प्रदेश का जाना माना इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, मानित भोपाल में टेक्निकल असिस्टेंट, सीनियर टेक्नीशियन, सुपरिटेंडेंट, सीनियर असिस्टेंट, टेक्नीशियन और जूनियर असिस्टेंट जैसी पोस्ट पर ग्रुप बी और ग्रुप सी की भर्तियां निकली हुई है. इस भर्ती अभियान के तहत 12वीं पास उम्मीदवारों को नौकरी मिल सकती है.
कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन
मानित भोपाल की नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के तहत 13 नवंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया चालू है. आधिकारिक वेबसाइट www.manit.ac.in पर नॉन-टीचिंग भर्ती के लिए आवेदन का लिंक 10 दिसंबर 2026 तक एक्टिव रहेगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
MANIT ने नॉन-टीचिंग के कुल 55 पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें सुपरिटेंडेंट, सीनियर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, एसएएस असिस्टेंट, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, सीनियर टेक्नीशियन और टेक्नीशियन के पद शामिल हैं. इन पदों के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग डिग्रीधारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 27 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है. सरकारी नियम के अनुसार, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को कैटिगिरी वाइज छूट दी जाएगी. एससी/एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में 5 साल, पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल से 15 साल तक और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 3 साल की छूट दी जाएगी.
कितनी मिलेगी सैलरी?
| पोस्ट | प्रति माह सैलरी |
| सुपरिटेंडेंट | 9300 से 34800 रुपये |
| सीनियर असिस्टेंट | 5200 से 20200 रुपये |
| जूनियर असिस्टेंट | 5200 से 20200 रुपये |
| टेक्निकल असिस्टेंट | 9300 से 34800 रुपये |
| असिस्टेंट | 9300 से 34800 रुपये |
| सीनियर टेक्नीशियन | 5200 से 20200 रुपये |
| लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन असिस्टेंट | 9300 से 34800 रुपये |
| टेक्नीशियन | 5200 से 20200 रुपये |
आवेदन फीस कितनी है?
| कैटेगरी | आवेदन + प्रोसेसिंग फीस | कुल आवेदन फीस |
| जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) | 750 रुपये +750 प्रोसेसिग चार्ज | 1770 रुपये |
| एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/महिला | 885 रुपये | 885 रुपये |
कैसे करें आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.manit.ac.in पर जाकर नॉन-टीचिंग भर्ती का लिंक देख सकते है. उस पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं. भर्ती से संबंधित पूरी डिटेल्स के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी का अनोखा मौका: IIIT में 365 दिन खुले रहेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के दरवाजे!