SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Joint CSIR UGC NET 2026: दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, csirnet.nta.ac.in पर करें अप्लाई

Joint CSIR UGC NET December 2026: जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जा सकते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 08, 2026, 10:55 AM IST | Updated: Oct 08, 2026, 11:44 AM IST
Join

Joint CSIR-UGC NET December 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन का ऐलान कर दिया है. आधिकारिक पोर्टल पर जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर 5 नवंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं. 

5 नवंबर तक आवेदन नहीं किया तो क्या होगा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 के बाद भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अपना सकते हैं. लेट फीस के आवेदन सबमिट करने की लास्ट डेट 9 नवंबर 2026 है. 

फॉर्म में कोई गलती होने पर क्या सुधार हो सकता है?

संयुक्त CSIR UGC NET दिसंबर परीक्षा 2026 के आवेदन पत्र में अगर कोई गलती हो जाती है जैसे उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, एड्रेस आदि तो ऐसी स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं. फॉर्म में सुधार के लिए 10 नवंबर 2026 को करेक्शन विंडो खुलेगी और 12 नवंबर 2026 तक विंडो ओपन रहेगी.

आवेदन फीस कितनी है?

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
  2. होम पेज पर 'Joint CSIR UGC NET दिसंबर 2026' शो होगा उस रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा उसमें रजिस्ट्रेशन की जानकारी दर्ज करें.
  4. सबमिट पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी जा रही जानकारी भरें.
  5. आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म भी सबमिट कर दें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
  6. आगे जरूरत हो सकती है, इसलिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट भी जरूर निकाल लें.

ये भी पढ़ें- NEET PG 2026: काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी, 12 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन; देखें फीस और सीटों का आंकड़ा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES