SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

JEE Main 2027: जनवरी परीक्षा नजदीक, ऐसे करें मेन और एडवांस्ड की एक साथ तैयारी; जानें पूरा करियर मैप और सीक्रेट टिप्स

JEE Main and Advanced 2027 Preparation Tips: साल 2027 में जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा जनवरी में है और जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 23 मई 2027 को आयोजित की जाएगी. आइए जेईई मेन और एडवांस्ड परीक्षा को क्रैक करने का सीक्रेट टिप्स जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 14, 2026, 14:01 IST | Updated: Nov 14, 2026, 14:26 IST
Join

How to Crack JEE Main and Advanced 2027: जेईई परीक्षा में सफलता हासिल करना सिर्फ आपकी बुद्धिमत्ता पर निर्भर नहीं करता, बल्कि इसके लिए धैर्य, निरंतर अभ्यास और सही रणनीति भी जरूरी है. जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षा जनवरी में आयोजित की जाएगी. ये आईआईटी में दाखिले की दिशा में पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है. जेईई मेन में निर्धारित कटऑफ के अनुसार सफल होने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. 

इसके बाद जेईई एडवांस्ड में अच्छी रैंक हासिल करने वाले योग्य छात्रों के लिए आईआईटी में दाखिले का रास्ता खुलता है. जेईई एडवांस्ड 2027 का आयोजन मई में होगा. ऐसे में छात्रों के लिए जरूरी है कि वो अभी से दोनों परीक्षाओं को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी की रणनीति बनाएं. आइए जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड क्रैक करने के कुछ खास टिप्स जानते हैं.

अक्सर छात्रों में रहती है ये कन्फ्यूजन

आईआईटी में दाखिले का सपना देखने वाले छात्रों के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि उन्हें पहले सिर्फ जेईई मेन की तैयारी पर फोकस करना चाहिए या जेईई एडवांस्ड की तैयारी भी साथ-साथ करनी चाहिए. इस दौरान कई छात्र एक गलती कर बैठते हैं. वो शुरुआत में सिर्फ बोर्ड परीक्षा या ऑब्जेक्टिव फॉर्मेट के आसान सवालों को हल करने पर ध्यान देते हैं. जबकि जेईई एडवांस्ड में सफलता के लिए विषयों की गहरी समझ, मजबूत कॉन्सेप्ट और एनालिटिकल स्किल का होना भी जरूरी है. ऐसे में छात्रों को शुरुआत से ही दोनों परीक्षाओं के पैटर्न और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए.

JEE Main की तैयारी पर रखें ये फोकस 

जेईई मेन की तैयारी करते समय सिलेबस कवरेज, स्पीड और एक्यूरेसी पर खास ध्यान देना चाहिए. इस परीक्षा में कॉन्सेप्ट की समझ के साथ फॉर्मूला-बेस्ड और डायरेक्ट एप्लीकेशन वाले सवालों को हल करने की क्षमता भी जरूरी होती है. ऐसे में NCERT की किताबों से बेसिक्स मजबूत करें और नियमित रूप से सवालों की प्रैक्टिस करें. इसके साथ ही मॉक टेस्ट देकर अपनी स्पीड और एक्यूरेसी सुधारने पर काम करें.

JEE Advanced का फोकस

जेईई एडवांस्ड में विषयों की गहरी समझ, मल्टी-कॉन्सेप्ट सवालों को हल करने की क्षमता और क्रिटिकल थिंकिंग की परीक्षा होती है. फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सवालों में अक्सर एक से ज्यादा कॉन्सेप्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है. इसलिए केवल फॉर्मूले याद करने के बजाय उनके पीछे के सिद्धांतों को समझना जरूरी है. 

इसकी तैयारी का गोल्डन रूल है कि शुरुआत से ही कॉन्सेप्ट की गहराई पर काम करें. इससे जेईई मेन के सवालों को हल करना भी आसान हो सकता है. हालांकि, परीक्षा से 1-2 महीने पहले जेईई मेन के स्तर के मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की प्रैक्टिस पर विशेष ध्यान दें, ताकि निर्धारित समय में ज्यादा से ज्यादा सवाल सही हल करने की आदत विकसित हो सके.

टॉपर्स के सीक्रेट टिप्स क्या है?

क्वालिटी ओवर क्वांटिटी: परीक्षा की तैयारी के दौरान ज्यादा से ज्यादा सवालों पर फोकस करने से ज्यादा बेहतर है कि ऐसे सवालों को हल करने के लिए चयन करें जो बेहतरीन और चुनौतीपूर्ण हो. 

मॉक टेस्ट और मिस्टेक डायरी: तैयारी के दौरान बहुत जरूरी है कि मॉक टेस्ट देने के दौरान फोकस करें कि आपके कितने और कौन-कौन से सवाल गलत हुए हैं. इसे एक दूसरी डायरी में लिखें जो आपके लिए 'गलतियों की डायरी' हो सकती है. इसके बाद उन सवालों को हल करने की कोशिश करें और प्रैक्टिस करें.

टाइम मैनेजमेंट पर भी फोकस: पढ़ाई के दौरान सबसे बड़ी भूमिका टाइम मैनेजमेंट की भी होती है. किस समय और कितनी अवधि तक क्या करना है, किस सब्जेक्ट पर फोकस करना है, ऐसे स्टडी प्लानिंग के साथ एक बेहतरीन टाइम मैनेज वाला टाइम टेबल तैयार करें और पढ़ाई उस तरीके से करें. 

मेंटल पीस भी जरूरी: सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, रेस्ट टाइम भी जरूरी है. कम से कम 7 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें और दिमाग की थकावट कम करने की कोशिश करें. मेंटल पीस के साथ परीक्षा की तैयारी को अधिक मजबूत बनाए रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- JEE Advanced 2027 Date: 23 मई को होगी परीक्षा, IIT दिल्ली ने जारी किया शेड्यूल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES