SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

JEE Main 2027: अब भी नहीं किया रजिस्ट्रेशन? लेट फीस के साथ सिर्फ 1 दिन का आखिरी मौका

JEE Main 2027 Session 1 Registration: क्या अभी तक जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए आवेदन नहीं किया है? तो फटाफट से पहले ये काम कर लें, वरना बाद में मौका नहीं मिलेगा. आइए जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन प्रोसेस जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 25, 2026, 15:51 IST | Updated: Nov 25, 2026, 16:27 IST
Join

JEE Main 2027 Session 1 Registration: अगर आप भी देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला लेने का सपना देख रहे हैं, लेकिन अभी तक जेईई मेन 2027 सेशन-1 के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, तो फटाफट से पहले ये काम कर लें. दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 13,96,007 से अधिक उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपनी फीस का भुगतान कर दिया है और अब तक 15,73,018 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर जमा हो चुके हैं. 

एनटीए की ओर से ये भी जानकारी दी गई है कि लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन करने के लिए सिर्फ 1 दिन बचा है. 26 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद लेट फीस के साथ भी रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकेगी.

कैसे करें JEE Main रजिस्ट्रेशन?

  1. सबसे पहले जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन में ही जेईई मेन सेशन-1 रजिस्ट्रेशन लिंक शो होगा.
  3. उस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा.
  4. पहली बार आए हैं, तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपन लें और फिर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
  5. इसके बाद स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म ओपन होगा, उसमें सभी डिटेल्स दर्ज करें.
  6. दस्तावेजों को सबमिट करने के बाद लेट फीस का भुगतान करें.
  7. आखिर में फॉर्म को ध्यान से पढ़ लें और फिर आवेदन पत्र जमा कर दें.

करेक्शन विंडो से फॉर्म में सुधार का मौका

आवेदन फॉर्म जमा करने के बीद उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए भरी गई फीस वापस नहीं मिलेगी और ना ही नए आवेदन के लिए एडजस्ट किया जाएगा. अगर फॉर्म में कोई गलती जैसे नाम, पते जैसी है, को कुछ विवरणों में सुधार कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो नया फॉर्म भरने के जगह 'करेक्शन फैसिलिटी' का इस्तेमाल कर लें. 

करेक्शन विंडो कब तक खुली रहेगी?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, जेईई मेन 2027 सेशन-1 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने की सुविधा 27 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी. इस बीच उम्मीदवार फॉर्म में कुछ गलतियों को सुधार सकेंगे.

ये भी पढ़ें- UPSC NDA 1 2027: आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस, किस स्ट्रीम के छात्र बन सकते हैं सेना में अफसर?

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES