SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कर चुके हैं ग्रेजुएशन? ISRO में 400 पदों पर फ्रेशर्स के लिए निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

ISRO SHAR Apprentice Recruitment 2026: इसरो के सतीश धवन स्पेस रिसर्च सेंटर में फ्रेशर्स के लिए कई भर्तियां निकली है. चयनित उम्मीदवारों को भर्ती अभियान के तहत हर महीने अच्छा-खासा स्टाइपेंड दिया जा सकता है.

Written By Simran Singh
Published: Nov 07, 2026, 12:12 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 12:52 PM IST
Join

ISRO SHAR Apprentice Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ काम करने का सपना हर युवा देखता है. अगर आप भी इसरो के साथ अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है. इसरो ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. खास बात ये है कि इस अप्रेंटिसशिप के लिए फ्रेशर्स उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, ये अवसर हर स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए नहीं है. 

इसरो के एसडीएससी शार में केमिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के अलावा कॉमर्स, आर्ट्स (नॉन-इंजीनियरिंग), डिप्लोमा, और ट्रेड अप्रेंटिस (जैसे- फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक) के साथ-साथ वोकेशनल अप्रेंटिस के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं. विभिन्न पदों के लिए सीटों की संख्या और मासिक स्टाइपेंड भी अलग-अलग तय किया गया है. 26 नवंबर 2026 तक इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

किन योग्यता की जरूरत?

किन पदों पर कितनी भर्तियां?

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले इसरो की अप्रेंटिसशिप भर्ती के आवेदन के लिए NATS पोर्टल और अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा, जिसके बाद योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. नीचे की ओर स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया गया है.

  1. सबसे पहले web.umang.gov.in पर जाएं और यहां पर रजिस्ट्रेशन कर लें.
  2. इसके बाद लॉगिन करें और SDSC SHAR Apprentice लिंक पर क्लिक करें.
  3. सभी डिटेल्स भरने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड कर लें और फिर फॉर्म जमा कर दें.

ये भी पढ़ें- Airforce Recruitment 2026: कैसे मिलेगी वायुसेना के AFCAT 2 ब्रांच वाइज एंट्री? योग्यता, आवेदन फीस और प्रोसेस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES