)
Air Force AFCAT 2 Recruitment 2026: क्या आप आसमान की ऊंचाइयों को छूने और देश की रक्षा करने का जज्बा रखते हैं? अपना करियर भारतीय वायुसेना में बनाने का सोच रहे हैं? तो इंडियन एयर फोर्स (IAF) की एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2) परीक्षा के जरिए अलग-अलग ब्रांच में एंट्री हासिल कर सकते हैं. इस एग्जाम के जरिए फाइटर जेट उड़ाने वाली फ्लाइंग ब्रांच से लेकर टेक्नॉलोजी स्किल्स ब्रांच या ग्राउंड ड्यूटी की नॉन-टेक्निकल ब्रांच तक जाने का रास्ता खुलता है.
भारतीय वायुसेना ने एफकैट 2 का नोटिफिकेशन जारी और जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर भर्ती से संबंधित पूरी डिटेल्स जारी की जा सकती है. एफकैट के साथ ही एनसीसी स्पेशल एंट्री और गेट स्केर एंट्री के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
भारतीय वायुसेना में योग्य उम्मीदवार जो नेशनल कैडेट कोर (NCC) का हिस्सा रहे हैं और उनके पास एनसीसीस का सर्टिफिकेट भी है वो स्पेशल एंट्री के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इन कैटेगरी के उम्मीदवारों को फ्लाइंग ब्रांच में 10 फीसदी सीट आरक्षण का फायदा मिल सकेगा.
वहीं, जिन उम्मीदवारों ने गेट परीक्षा दी और उसमें क्वालिफाई किया हो, वो जीडी टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे. हालांकि, अभी कितने पदों पर वैकेंसी रहेगी, इसके बारे में जानकारी आनी बाकी है.
भारतीय वायुसेना के शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, एयरफोर्स एफकैट 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर 12 नवंबर 2026 से शुरू होंगे. विंडो ओपन होने के बाद सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन की लास्ट डेट 11 दिसंबर 2026 तय की गई है.

| शाखा | प्रवेश |
| ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल), फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) | एफकैट |
| फ्लाइंग | एनसीसी |
| ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) | GATE स्कोर |
भारतीय वायुसेना में ऑफिसर पद चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन समेत मेडिकल एग्जामिनेशन जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा, जिसके बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन हो सकता है. अधिक जानकारी और अपडेट के लिए भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जा सकते हैं.