App

Aaj Ka Panchang: नरक चौदस और मासिक शिवरात्रि आज, सुबह से रात तक रहेगा भद्रा काल, देखें 7 नवंबर का पंचांग

Today Panchang: आज नरक चौदस है, साथ ही मासिक शिवरात्रि का भी संयोग बन रहा है. साथ ही सुबह पौने 11 बजे से भद्रा काल भी प्रारंभ हो रहा है. 7 नवंबर के पंचांग से जानें आज के योग, नक्षत्र, शुभ-अशुभ काल समेत सारी डिटेल्‍स.

Aaj Ka Panchang: नरक चौदस और मासिक शिवरात्रि आज, सुबह से रात तक रहेगा भद्रा काल, देखें 7 नवंबर का पंचांग
Image Credit: 7 नवंबर 2026, शनिवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. धार्मिक मान्‍यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्‍ण ने नरकासुर का वध किया था. वहीं इस रात नकारात्‍मक शक्तियों का नाश करने वाली देवी महाकाली की उपासना की जाती है. इसलिए इसे काली चौदस भी कहते हैं. नरक चौदस के दिन सूर्योदय से पहले स्‍नान करने वालों को नरक की यातनाओं से मुक्ति मिलती है इसलिए इसे नरक चौदस कहते हैं. साथ ही आज मासिक शिवरात्रि भी मनाई जाएगी. वहीं इस खास मौके पर पूरे दिन भद्रा काल भी रहेगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की

7 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - सुबह 10:48 बजे तक कार्तिक कृष्‍ण त्रयोदशी तिथि है और उसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी, जो दिन के आखिर तक रहेगी

आज का वार - शनिवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - नरक चतुर्दशी/काली चौदस/रूप चौदस, मासिक शिवरात्रि.

आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार, शाम 05:14 को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे.

आज का नक्षत्र - सुबह 04:43 बजे से चित्रा नक्षत्र प्रारंभ होगा और पूरे दिन रहेगा.

आज के योग - सुबह 04:09 बजे से प्रीति योग प्रारंभ होगा और पूरे दिन रहेगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:39 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:41 बजे 
चन्द्रोदय - सुबह 04:39 बजे 
चन्द्रास्त - शाम 04:18 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:03 बजे से 05:52 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
अमृत काल - देर रात 11:09 बजे से 12:49 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - सुबह 09:25 बजे से 10:47 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 01:33 बजे से 02:56 बजे तक
कुलिक - सुबह 06:39 बजे से 08:02 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 08:07 बजे से 08:51 बजे तक
वर्ज्यम् - दोपहर 01:06 बजे से 02:47 बजे तक

करण

वणिज - सुबह 10:48 बजे तक
विष्टि - सुबह 10:48 बजे से देर रात 11:05 बजे तक
शकुनि - देर रात 11:05 बजे से 8 नवंबर की सुबह 11:28 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More