SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

India Post Driver Recruitment 2026: डाक विभाग में 63000 रुपये महीने वाली नौकरी, 10वीं पास युवाओं को भी मिल रहा मौका!

India Post Driver Recruitment 2026: डाक विभाग में 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी निकली है. अलग-अलग रीजन के ऑफिस में ड्राइवर पद पर भर्ती निकली है. आइए योग्यता और अन्य डिटेल्स जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 31, 2026, 05:36 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 06:22 AM IST
Join

India Post Driver Recruitment 2026: क्या आप सिर्फ 10वीं तक पढ़े-लिखे हैं? अच्छी-खासी सैलरी की नौकरी की तलाश रहे हैं? ड्राइविंग आती है? तो बस ये सब होना भी काफी है, क्योंकि डाक विभाग में ड्राइवर पद पर भर्ती के लिए आवेदन पद जारी किए गए हैं. इंडिया पोस्ट ने अलग-अलग रीजन में सीनियर मैनेजर ऑफिस, मेल मोटर सर्विस के लिए स्टाफ कार ड्राइवर पोस्ट पर भर्ती निकाली है.

इस पद की पोस्टिंग ग्रुप लेवल सी के तहत की जाएगी. इंडिया पोस्ट द्वारा स्टाफ कार ड्राइवर पोस्ट की भर्ती को तमिलनाडु सर्किल के लिए ऐलान किया है. यहां पर कुल 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किए गए हैं. 30 नवंबर 2026 तक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आइए इंडिया पोस्ट की स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026 के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इंडिया पोस्ट द्वारा जारी किए गए ड्राइवर पद भर्ती के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास सर्टिफिकेट हो. इसके अलावा उम्मीदवार के पास लाइट और हैवी मोटर वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. इसके अलावा मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान होना चाहिए. 

अनुभव की बात करें तो न्यूनतम 3 साल हल्के या भारी मोटर वाहन चलाने का अनुभव होना जरूरी हो. होम गार्ड या सिविल वॉलेंटियर के पद पर 3 साल की सेवा दी हो, वो भी आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा की बात करें तो जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए. अधिकतम 27 साल वाले आवेदन कर सकते हैं. एससी/एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी. सरकारी नियम के मुताबिक एक्स सर्विसमैन को भी अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

इंडिया पोस्ट क्षेत्रवार ड्राइवर भर्ती

कैसे करें आवेदन?

योग्य उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ऑफलाइन तरीका अपनाना होगा, लेकिन आवेदन फॉर्म का फॉर्मेट इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in से डाउनलोड करना होगा. वेबसाइट पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें और वहां से फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड कर लें.

इसके बाद पेन की मदद से फॉर्म में सभी डिटेल्स दर्ज करें और अपना सिग्नेचर भी करें. उस फॉर्म पर अपनी पासपोर्ट साइज तस्वीर भी लगा दें. फॉर्म भरने के बाद 'सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, नंबर 37, ग्रीम्स रोड, चैन्नई 600006' इस पते पर आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट कर दें. 

ध्यान रहे कि फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी को भी अटैच करना है. इसके अलावा आवेदन फीस का भुगतान भी शामिल है. 100 रुपये की एप्लिकेशन फीस को ई-पेमेंट ऑप्शन के जरिए भरना होगा. 30 नवंबर को शाम 5 बजे या उससे पहले-पहले आवेदन फॉर्म जमा कर दें. अधिक जानकारी या अन्य डिटेल्स के लिए इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जा सकते हैं.

इंडिया पोस्ट में स्टाफ कार ड्राइवर की कितनी सैलरी होगी?

इंडिया पोस्ट के स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रुप सी लेवल के तहत भर्ती की जाएगी और तमिलनाडु सर्किल के पे मैट्रिक्स के मुताबिक 7वें वेतन आयोग के तहत उम्मीदवारों को हर महीने 19900 से 63200 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा लेवल-2 पद पर अन्य वेतन भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें- उम्र बीतने से रुक गया था सरकारी नौकरी का सपना? विजय सरकार के इस एक फैसले से लाखों युवाओं को मिली नई उम्मीद

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES