SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IIM Mumbai Admission 2026: MBA में दाखिले का मौका, बिना नौकरी छोड़े ऐसे लें एडमिशन; पूरी डिटेल यहां

IIM Mumbai Admission 2026: देश के टाॅप मैनेजमेंट संस्थानों में से एक आईआईएम है और यहां अगर एमबीए में दाखिला चाहते हैं, तो फटाफट से एडमिशन से जुड़ी डिटेल्स जान लीजिए. बिना नौकरी छोड़े भी यहां पर दाखिला हासिल कर सकते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 03, 2026, 05:51 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 06:49 AM IST
Join

IIM Mumbai MBA Admission 2026: भारत के टाॅप मैनेजमेंट संस्थानों में से एक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) है, जहां से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई का सपना देखने वाले युवाओं और वर्किंग प्रोफेशनल्स भी एडमिशन हासिल कर सकते हैं. आईआईएम मुंबई की ओर से MBA-BPGP प्रोग्राम में दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसमें एडमिशन लेने के लिए सिर्फ कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) ही जरूरी नहीं है, बल्कि अन्य शर्तें भी हैं जिन्हें पूरा करना जरूरी है.

अगर आप उन युवाओं में से एक हैं जो पढ़ाई के साथ नौकरी करना चाहते हैं या फिर नौकरी करते हैं, लेकिन एमबीए की डिग्री भी हासिल करना चाहते हैं तो आइए फटाफट जान लें कि MBA कोर्स में एडमिशन के लिए क्या करना है और कौन आवेदन कर सकता है?

क्या है MBA-BPGP के लिए योग्यता?

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) मुंबई में MBA-BPGP के लिए योग्यता और शर्तों की बात करें तो उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही, जनरल वर्ग के उम्मीदवारों न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ ग्रेजुएशन की हो. जबकि, SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों ने न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत के साथ ग्रेजुएशन की हो. 

इसके अलावा ये भी जरूरी है कि बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन में न्यूनतम 3 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है. वर्किंग प्रोफेशनल और अनुभवी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

CAT नहीं, तो ये परीक्षाएं भी वैध

MBA-BPGP कोर्स में एडमिशन के लिए CAT के अलावा GMAT या GRE परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी वैलिड स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं. शर्त के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए CAT, GMAT या GRE परीक्षाओं के स्कोर जून 2021 या फिर उसके बाद के होने चाहिए. अगर इन परीक्षाओं में से कोई एग्जाम नहीं दिया या स्कोर उस लायक नहीं है तो उम्मीदवार आईआईएम मुंबई की IMAT परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. 

कितनी फीस है?

आईआईएम मुंबई के MBA-BPGP प्रोग्राम की कुल अवधि 2 साल की है. इसके लिए संस्थान की ओर से फीस भुगतान के लिए दो ऑप्शन दिए जाते हैं. नीचे की ओर फीस संरचना और भुगतान विकल्प बताया गया है.

फीस का विकल्पकुल फीसपेमेंट डिटेल्स / EMI
विकल्प 1: सालाना भुगतान15 लाख रुपये

पहला वर्ष: 7.22 लाख रुपये

दूसरा वर्ष: 6.78 लाख रुपये

विकल्प 2: मॉड्यूल आधारित16 लाख रुपये4 किस्तों में भुगतान

आवेदन फीस कितनी है?

शुल्क का प्रकारराशिडिटेल्स
रजिस्ट्रेशन फीस2,500 रुपयेआवेदन के समय देय (नॉन-रिफंडेबल)
सीट बुकिंग फीस1 लाख रुपये चयन के बाद सीट सुरक्षित करने के लिए निर्धारित समय सीमा में देना जरूरी

जरूरी तारीखें

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने MBA-BPGP कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से ही शुरू कर दी थी. उम्मीदवारों के पास कुछ दिनों का और मौका है, 15 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 

संस्थान की ओर से IMAT परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर 2026 को किया जाएगा. इसके बाद चयन के लिए पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा, जिसका आयोजन नवंबर के चौथे सप्ताह में किया जाएगा. इसके बाद जनवरी 2027 में प्रोग्राम की शुरुआत होगी. इच्छुक उम्मीदवार आईआईएम मुंबई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कोर्स में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- UGC NET December 2026: फॉर्म में गलती सुधारने का आखिरी मौका! डायरेक्ट लिंक और हेल्पलाइन नंबर सहित देखें पूरी डिटेल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES