)
UGC NET December 2026 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2026 परीक्षा के आवेदकों के लिए एक बड़ा अपडेट साझा किया है. एनटीए की ओर से आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई है कि यूजीसी नेट की करेक्शन विंडो खुल चुकी है और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
एजेंसी की ओर से करेक्शन विंडो ओपन होने की सूचना देने के साथ ही ये भी अपडेट साझा किया गया है. 4 नवंबर तक ही यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खुली रहेगी. 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो ओपन रहेगी और उम्मीदवार सरल तरीके को अपनाकर आवेदन में गलती का सुधार कर सकेंगे.
एनटीए के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आवेदन में सुधार करने की सुविधा 4 नवंबर, बुधवार को रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो ध्यान से एक बार आवेदन फॉर्म को चेक कर लें और अगर गलती मिलती है, तो उसमें तुरंत सुधार करें. ध्यान रहे कि तय समय-सीमा के अंदर ही आप आवश्यक सुधार कर सकेंगे. करेक्शन विंडो बंद होने के बाद आवेदकों को गलती सुधारने का मौका नहीं मिल सकेगा.
UGC-NET Dec 2026: Application Correction Window Now Open! यूजीसी-नेट दिसंबर 2026: करेक्शन विंडो आवेदन शुरू! Attention Candidates: Ensure your details are accurate and verified. The edit window for submitted application forms is active from 02 to 04 November 2026 (up to 11:50 PM). अभ्यर्थी ध्यान दें: अपने विवरण की सटीकता सुनिश्चित करें। भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 02 से 04 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) उपलब्ध है। Visit / आधिकारिक पोर्टल: https://t.co/KLjp2oELYP Helpline / हेल्पलाइन: 011-40759000 | ugcnet@nta.ac.in #UGCNET #UGCNETDec2026 #NTA #UGC
— National Testing Agency (@NTA_Exams) November 2, 2026
NTA के आधिकारिक घोषणा के अनुसार उम्मीदवार अपना नाम, अपने पिता का नाम, अपनी माता का नाम या जन्मतिथि आदि डिटेल्स को आवेदन फॉर्म में गलत होने पर सही कर सकते हैं. ध्यान रहे कि संबंधित गलती को सुधारने के लिए वैध दस्तावेज होना जरूरी है.
NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं. चाहें तो इस डायरेक्ट लिंक ugcnet.nta.nic.in पर क्लिक करके भी आवेदन में सुधार कर सकते हैं. फॉर्म संबंधित किसी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल एड्रेस ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं.