SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IIIT बासर में एक और मौत: पढ़ाई का दबाव या कुछ और? 19 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

IIIT Basar Student Suicide: तेलंगाना के IIIT बासर से एक दुखद खबर सामने आई है. 19 वर्षीय छात्र चल्ला संपत ने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली है. फिलहाल, मामले की जांच जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि असली वजह क्या है?

Written By Simran Singh
Published: Nov 24, 2026, 11:03 IST | Updated: Nov 24, 2026, 11:35 IST
Join

IIIT Basar Student Suicide: तेलंगाना के निर्मल जिले स्थित राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलॉजीज (IIIT बासर) में छात्रों की आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले कुछ वर्षों से कैंपस से लगातार ऐसी दुखद खबरें सामने आ रही हैं. ताजा मामला 19 वर्षीय छात्र चल्ला संपत से जुड़ा है, जो इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष (E2) में पढ़ाई कर रहा था. संपत ने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली. 

कमरे में छात्र को मृत पाए जाने के बाद पूरे कैंपस में हड़कंप और गहरे दुख की लहर दौड़ गई. विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जैसे ही घटना को देखा, कैंपस में किसी भी तरह के हंगामे या तनाव से बचने के लिए शव को चुपचाप भैंसा एरिया अस्पताल भेज दिया. वहीं, अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को भी इस दुखद घटना की सूचना दे दी है.

क्या पढ़ाई का दबाव बना वजह? 

छात्र के अचानक इस तरह जान देने से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. आखिर क्या वजह रही कि 19 वर्षीय संपत ने इतना बड़ा कदम उठाया? क्या पढ़ाई का अत्यधिक दबाव था या फिर इसके पीछे कोई व्यक्तिगत कारण रहा है? कैंपस में हर साल ऐसी घटनाएं सामने आने से छात्रों के बीच चिंता और बेचैनी का माहौल है.

जांच में जुटी पुलिस

ये घटना 23 नवंबर, सोमवार रात की है, जब 19 वर्षीय छात्र चल्ला संपत को अपने कमरे में मृत पाया गया. गोदावरी ब्लॉक के बॉयज हॉस्टल के कमरे में छात्र का शव मिला और तुरंत प्रशासन से पुलिस को भी मामले की जानकारी दी. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. 

हालांकि, अभी तक की जांच में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे मृतक छात्र की आत्महत्या के पीछे के सटीक वजह का पता चल सके. फिलहाल, पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है, जिसमें व्यक्तिगत कारणों से लेकर अकादमिक दबाव की आशंका भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- MBBS Admission: क्या पैसे देकर मिल रही मेडिकल सीटें? डोनर कोटा पर हाई कोर्ट सख्त, NMC-MCC से मांगा जवाब

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES