)
ICAI CA January Exam Date 2027: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से स्टूडेंट्स के लिए खास घोषणा की गई है. जनवरी 2027 चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. संस्थान ने फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है. दोनों कोर्स की परीक्षाएं जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी.
आईसीएआई के शेड्यूल के अनुसार, CA इंटरमीडिएट ग्रुप-1 की परीक्षाएं 2 जनवरी, 4 जनवरी और 6 जनवरी को आयोजित की जाएगी. जबकि, ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8 जनवरी, 10 जनवरी और 12 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी. इसमें इंटरमीडिएट के ग्रुप-1 और 2 में शामिल सभी 6 पेपर्स शामिल हैं.
सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 और ग्रुप-2 परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शुरू होंगी और शाम 5 बजे तक जारी रहेंगी. दोनों ग्रुप की परीक्षाओं की अवधि 3 घंटे तक की होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा की शुरुआत से 15 मिनट पहले दोपहर 1:45 बजे प्रश्न-पत्र दिया जाएगा. 2 बजे तक प्रश्न पत्र पढ़ने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा जिसके बाद एग्जाम की शुरुआत होगी.
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार 3 जनवरी, 5 जनवरी, 7 जनवरी और 9 जनवरी 2027 को सीए फाउंडेशन परीक्षाएं आयोजित की जाएगी. टाइम टेबल की बात करें तो फाउंडेशन के लिए आयोजित होने वाले पेपर 1 और 2 का समय एक ही होगा.
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों पेपर को आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को पेपर 1 और पेपर 2 पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा. पेपर 3 और पेपर 4 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का होगा. इन दोनों पेपर की अवधि दो घंटे तक की रहेगी.
ICAI के अनुसार, फाउंडेशन के लिए पेपर 1 और 2 के लिए उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त रीडिंग टाइम मिलेगा. अगर परीक्षा की शुरुआत का समय 2 बजे है तो उम्मीदवारों को 1.45 बजे ही प्रश्न पत्र दे दिया जाएगा. हालांकि, पेपर 3 और 4 के लिए उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. उन्हें 2 बजे ही प्रश्न पत्र मिलेगा.
आईसीएआई की ओर से ये भी साफ कहा गया है कि अगर परीक्षा की किसी तारीख पर केंद्र सरकार, राज्य सरकार या स्थानीय अधिकारियों द्वारा पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया जाता है, तब भी परीक्षा की तारीखों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा. तय शेड्यूल में ही परीक्षा को आयोजित किया जाएगा.