IBPS Clerk Prelims Result 2026 (OUT Soon): कब तक जारी होगा बैंकिंग भर्ती परीक्षा का रिजल्ट? देखें पिछले 4 साल का ट्रेंड
IBPS Clerk Prelims Result 2026 (OUT Soon): आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट कब तक जारी होगा? आइए पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार जानते हैं.
IBPS Clerk Prelims Result 2026 (OUT Soon): इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा आयोजित की गई क्लर्क भर्ती परीक्षा का परिणाम कब तक जारी होगा? ये सवाल हर उस उम्मीदवार का है जिसने आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा दी है. अक्टूबर में इस एग्जाम का आयोजन किया गया था और उम्मीदवारों को अब रिजल्ट की घोषणा होने का बेसब्री से इंतजार है. पिछले चार साल के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट की घोषणा हो सकती है.
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 की घोषणा बहुत जल्द की जा सकती है. उम्मीद है कि नवंबर 2026 के तीसरे हफ्ते तक क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी हो सकता है. हालांकि, अभी तक आईबीपीएस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर नजर बनाए रखें.
कब हुई थी IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा?
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर 2026 को किया गया है. ये एग्जाम ऑनलाइन मोड में आयोजित किया गया था. जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार अगली प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एग्जाम के लिए उम्मीदवारों को एलिजिबल माना जाएगा.
पिछले चार साल में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट?
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्था की ओर से कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि, पिछले कुछ साल के ट्रेंड की बात करें तो IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, एग्जाम डेट से करीब 1 या 1.5 महीने के अंदर जारी किया गया है.
कैसे देखें IBPS क्लर्क एग्जाम रिजल्ट?
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
- होमपेज पर IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 का लिंक शो होगा.
- उस पर क्लिक करने के बाद अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
- लॉगिन के बाद IBPS क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट शो हो जाएगा.
- यहां से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे और उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकेंगे.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो समय-समय पर IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर नजर बनाए रखें. अपने लॉगिन पासवर्ड को तैयार रखें, जिससे रिजल्ट की घोषणा के बाद तुरंत अपना परिणाम चेक कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें- UGC NET December 2026: फॉर्म में गलती सुधारने का आखिरी मौका! डायरेक्ट लिंक और हेल्पलाइन नंबर सहित देखें पूरी डिटेल