SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IAF Agniveervayu Answer Key 2026: जारी हुई अग्निवीर भर्ती की आंसर-की, दर्ज कराएं आपत्ति; ये रहा डायरेक्ट लिंक

IAF Agniveervayu Answer Key 2026 OUT: भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही, यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो वे ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Sep 26, 2026, 03:54 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 04:23 PM IST
Join

IAF Agniveervayu Answer Key 2026 OUT: भारतीय वायु सेना (IAF) ने 26 सितंबर 2026 को अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं. वायु सेना द्वारा इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 और 23 सितंबर 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. अगर उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वो निर्धारित समय सीमा के अंदर अपनी ऑनलाइन चुनौती भी दर्ज करा सकते हैं.

उत्तरों को मिलाकर अंक का अनुमान

भारतीय वायु सेना की ओर से प्रोविजनल आंसर की को जारी किया गया है जिसका मतलब ये है कि अभी फाइनल आंसर की आनी बाकी है. ऐसे में उम्मीदवारों के पास उत्तर कुंजी को देखने का मौका तो है ही, इसके अलावा वो अपने द्वारा दर्ज किए गए उत्तरों की भी डिटेल्स देख सकते हैं. लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही संभावित अंकों का भी अनुमान लगा सकते हैं. 

कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे आंसर-की?

  1. सबसे पहले आधिकारिक भर्ती वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'Agniveer Vayu Intake 02/2027 Answer Key' शो होगा.
  3. उसके लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर/ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  4. इसके बाद स्क्रीन पर अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 आसंर की शो हो जाएगी.
  5. यहां से उत्तर कुंजी को डाउनलोड करने के अलावा उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.

दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार प्रोविजनल उत्तर कुंजी को डाउनलोड करने के बाद अगर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी उन्हें मौका दिया जाएगा. किसी उत्तर या प्रश्न को लेकर कोई संदेह या आपत्ति होने पर सबूत के साथ ऑब्जेक्शन सब्मिट कर सकते हैं. तय समय सीमा के अंदर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा. लास्ट डेट के बाद भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.

अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम 

समीक्षा विशेषज्ञों के एक पैनल की ओर से प्राप्त आपत्तियों की जांच की जाएगी जिसके बाद भारतीय वायु सेना द्वारा फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा. इसके बाद अभ्यर्थियों के अंकों का मूल्यांकन होगा और फिर परिणाम को तैयार किया जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया में करीब 15-20 दिन का समय लग सकता है. ऐसे में फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा अक्टूबर में हो सकती है.

ये भी पढ़ें- UPSC Success Story: 10वीं-12वीं में हुए फेल, पिता ने कहा था 'IIT भूल जाओ...' BTech और नौकरी के बाद ऐसे IPS बने मोहिबुल्लाह अंसारी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES