IAF Agniveervayu Answer Key 2026 OUT: भारतीय वायु सेना (IAF) ने 26 सितंबर 2026 को अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं. वायु सेना द्वारा इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 और 23 सितंबर 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. अगर उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वो निर्धारित समय सीमा के अंदर अपनी ऑनलाइन चुनौती भी दर्ज करा सकते हैं.
भारतीय वायु सेना की ओर से प्रोविजनल आंसर की को जारी किया गया है जिसका मतलब ये है कि अभी फाइनल आंसर की आनी बाकी है. ऐसे में उम्मीदवारों के पास उत्तर कुंजी को देखने का मौका तो है ही, इसके अलावा वो अपने द्वारा दर्ज किए गए उत्तरों की भी डिटेल्स देख सकते हैं. लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही संभावित अंकों का भी अनुमान लगा सकते हैं.
अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार प्रोविजनल उत्तर कुंजी को डाउनलोड करने के बाद अगर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी उन्हें मौका दिया जाएगा. किसी उत्तर या प्रश्न को लेकर कोई संदेह या आपत्ति होने पर सबूत के साथ ऑब्जेक्शन सब्मिट कर सकते हैं. तय समय सीमा के अंदर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा. लास्ट डेट के बाद भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.
समीक्षा विशेषज्ञों के एक पैनल की ओर से प्राप्त आपत्तियों की जांच की जाएगी जिसके बाद भारतीय वायु सेना द्वारा फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा. इसके बाद अभ्यर्थियों के अंकों का मूल्यांकन होगा और फिर परिणाम को तैयार किया जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया में करीब 15-20 दिन का समय लग सकता है. ऐसे में फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा अक्टूबर में हो सकती है.