High Court Recruitment: 8वीं पास के लिए सरकारी नौकरी! 35 साल के उम्र वाले कर सकेंगे अप्लाई
High Court Recruitment: अगर आप सिर्फ 8वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. हाई कोर्ट में चौकीदार भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किए गए हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.
High Court Chowkidar Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जिन्होंने सिर्फ 8वीं पास की है वो भी नौकरी हासिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं. कक्षा 8वीं तक पढ़े-लिखे युवाओं के पास हाई कोर्ट में नौकरी करने का अवसर है. हाल ही में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ कोर्ट के लिए भर्ती निकाली है. चौकीदार के पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए योग्य उम्मीदवार अप्ली कर सकते हैं. सिर्फ इंटरव्यू के जरिए चौकीदार के पद पर भर्ती हो सकेगी.
बिना परीक्षा के सिर्फ इंटरव्यू में शामिल होना होगा, जिसके बाद योग्य उम्मीदवार का चयन चौकीदार पद के लिए हो सकेगा. आइए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में निकली चौकीदार पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है और कौन आवेदन कर सकता है, इसके बारे में जानते हैं.
कब तक कर सकते हैं आवेदन
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से चंडीगढ़ कोर्ट के लिए चौकीदार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. योग्य उम्मीदवार हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.highcourtchd.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. कुल 22 पदों पर एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ के अंदर भर्ती निकली है. कोर्ट की ओर से इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र 31 अक्टूबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक भरे जाएंगे.
कौन कर सकता है आवेदन?
8वीं से लेकर 12वीं पास तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, ग्रेजुएट से लेकर अधिक एजुकेशन हासिल कर चुके उम्मीदवार को इस पद के लिए योग्य नहीं माना जाएगा. न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 35 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं. एक्स सर्विसमैन और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अतिरिक्त 3 साल ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन फीस कितनी है?
आवेदन के लिए योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी जाएगी. जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये आवेदन फीस है. जबकि, एससी/ एसटी/ ओबीसी जैसे वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये आवेदन फीस है. इसके अलावा एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन फीस 600 रुपये है.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो ध्यान से फॉर्म में सभी डिटेल्स दर्ज करें. इसके अलावा मांगे जा रहे दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें. किसी भी तरह की फॉर्म भरने में समस्या आए या कोई तकनीकी समस्या हो तो उसके लिए टेक्निकल हेल्पलाइन नंबर 8100091298 से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.highcourtchd.gov.in पर भी जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले दिल्ली वालों के लिए बड़ी सौगात! MCD में 1000+ वैकेंसी, कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई?