कहीं सोने तो, कहीं कुत्ते को टहलाने के मिलते हैं पैसे! ये हैं दुनिया की 7 सबसे अजीबो-गरीब नौकरियां
Weird Jobs: 9 से 6 बजे तक की नौकरी करते-करते बोर हो गए हैं और सोच रहे हैं कि काश कोई ऐसा काम मिले जहां ज्यादा भाग-दौड़ किए बिना अच्छे पैसे मिल जाएं? तो आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में ऐसी भी नौकरियां हैं जहां सिर्फ सोने, रोने या कुत्ते टहलाने के हजारों-लाखों रुपये मिलते हैं.
Weirdest jobs: पैसा कामना उतना आसान नहीं होता जितना हम सोचते हैं, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि अब बिना कुछ किए भी आप कमाई कर सकते हैं तो क्या विश्वास करेंगे? शायद इस बात पर भरोसा करना आपके लिए आसान न हो लेकिन असल में ऐसा है. दुनिया में ऐसी अजीबो-गरीब नौकरियां हैं जो बिना ज्यादा मेहनत के अच्छे-खासे पैसे देती हैं. सोने के काम से लेकर कुत्ते को घुमाना-फिरहाना पड़े तो उसके लिए भी पैसे दिए जाते हैं. यहां तक कि लाइन में खड़े होने पर भी कमाई कर सकते हैं.
जानकर भले ही ये अजीब लग रहा हो लेकिन असल में ऐसा है और इन अनोखे कामों से लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं. इनमें से कई नौकरियां तो ऐसी है जिनके लिए किसी खास डिग्री की जरूरत नहीं होती है. आइए दुनिया के ऐसी ही अजीबो-गरीब और हाई-पेइंग नौकरियों के बारे में जानते हैं.
1. प्रोफेशनल स्लीपर
शायद हैरानी हो रही हो लेकिन ये सच है कि दिनभर केवल सोने के लिए भी पैसे मिलते हैं. प्रोफेशनल स्लीपर की नौकरी के जरिए सोकर कमाई की जा सकती है. फिनलैंड के एक होटल में एक शख्स है जो सोकर कमाई करता है. उसका काम हर रात अलग-अलग कमरों में सोना और वहां के बिस्तरों के कंफर्ट को चेक करना है. इसका रिव्यू देकर वो ग्राहकों के लिए बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं. नासा द्वारा भी प्रोफेशनल स्लीपर को हायर किया जाता है और इस नौकरी में सोकर ही लोग कमाई कर लेते हैं.
2. कुत्ते को घुमाने की नौकरी
एक ऐसी भी नौकरी है जिसमें डॉग्स का ख्याल रखना, उसे घुमाने-फिराने के लिए भी सैलरी दी जाती है. ऐसे लोग जिन्हें कुत्ते काफी पसंद है उनके लिए ये एक मन पसंदीदा नौकरी हो सकती है. ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका समेत ऐसे कई देश हैं जहां पर डॉग वाल्केर पेट पेट केयर सर्विस उपलब्ध है. इसके जरिए वो कुत्ते को टहलाकर 15000 रुपये से लेकर 50000 रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. कई जगह तो इतनी रकम से ज्यादा की भी कमाई की जा सकती है. कुछ जगहों पर प्रति घंटे के हिसाब से सैलरी तय होती है.
3. पेंट को सूखते हुए देखने के पैसे
हैरानी हो सकती है लेकिन ये सच है कि एक ऐसी भी नौकरी है जिसमें पेंट को सूखते हुए देखने के लिए पैसे दिए जाते हैं. दरअसल, ये काम अलग-अलग तरह के काम को देखने के लिए है. पेंट कितने घंटे में सूखता है, एक कीबोर्ड पर अगर पेंट लगा है तो सूखने में कितना समय लगेगा, पेंट के बाद क्या रंग बदला है या नहीं, पेंट से किसी तरह का कोई टेक्सचर चेंज होता है. आदि. इस तरह के काम के लिए लोगों को हायर किया जाता है और उन्हें अच्छे-खासे पैसे दिए जाते हैं.
4. प्रोफेशनल कार वॉचर
क्या आप सोच सकते हैं कि सिर्फ कार को देखने के लिए भी पैसे मिल सकते हैं. दरअसल, खड़ी की गई कार की निगरानी के लिए लोगों को रखा जाता है और उसके तहत प्रोफेशनल कार वॉचर का काम होता है कि वो देखे की कार सुरक्षित है या नहीं. कार की देखभाल के लिए अच्छे खासे पैसे दिए जाते हैं. बस कार को देखना होता है कि वो सही जगह है या नहीं.
5. लोगों को सुनने के लिए पैसे
सबसे आसान और अजीबो-गरीब कामों में से एक चीफ लिसनिंग ऑफिसर की जॉब शामिल है. इसमें सिर्फ आपको दूसरों की बातें सुननी होती है. ये एक आराम की नौकरी है जिसमें दूसरों की बात सुनने के पैसे मिलते हैं. कई ऐसी कंपनियां हैं जो लोगों को अपने ब्रांड के रिव्यू जानने के लिए भी नौकरी पर रखती है चीफ लिसनिंग ऑफिसर कहा जाता है.
6. रोने के लिए मिलते हैं पैसे
प्रोफेशनल मोर्नर की नौकरी भी अजीबो-गरीब नौकरियों में से एक हैं. इस काम में कुछ नहीं करना बस आपको रोना होगा. दरअसल, अफ्रीका, चीन, मध्य पूर्वी जैसे देशों में रोने के लिए पैसे दिए जाते हैं. शव यात्रा में शामिल होने के साथ रोने के लिए पैसे दिए जाते हैं. प्रोफेशनल मोर्नर की कमाई प्रति घंटे के हिसाब से होती है. दुनिया भर में ऐसे कई लोग हैं जो रोकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं.
7. लाइन में लगने के पैसे
आप जानकर हैरान हो सकते हैं लेकिन लंबी-लंबी लाइन में सिर्फ खड़े होने के भी पैसे मिलते हैं. ये काम किसी कंपनी या सरकार की ओर से नहीं दिया जाता बल्कि वो लोग पैसे देते हैं जिनकी जगह पर कोई अन्य व्यक्ति लाइन में खड़ा होता है. आमतौर पर बैंक, हॉस्पिटल या किसी सेल में लगी लंबी लाइन में खड़े करने के लिए लोग पैसे देते हैं. ऐसे में लाइन में खड़े होने वाला शख्स अच्छा-खासा पैसा कमा लेता है. प्रति घंटे के हिसाब से या लाइन के हिसाब से पैसे की कमाई कर लेता है.