SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

न महंगी फीस, न बड़े शहर जाने की जरूरत! बिहार सरकार करा रही JEE-NEET की मुफ्त तैयारी

जब बात आती है JEE-NEET की तैयारी से जुड़ी तो कोटा जैसे शहर या महंगे-महंगे कोचिंग सेंटर का सोचने लगते हैं, लेकिन अब बिहार के युवाओं को इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. वो मुफ्त में कोचिंग, स्टडी मटेरियल और रहने-खाने जैसी सुविधाएं का लाभ उठा सकते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 28, 2026, 13:24 IST | Updated: Nov 28, 2026, 14:26 IST
Join

IIT में दाखिला लेना हो या डॉक्टर बनने का सपना पूरा करना हो, JEE और NEET की तैयारी में अक्सर लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए आपको मोटी कोचिंग फीस देने की जरूरत नहीं है, तो क्या आप यकीन करेंगे? दरअसल, बिहार सरकार की एक पहल के तहत छात्रों को JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी का मौका दिया जा रहा है. इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भी अपने सपने पूरे करने का अवसर मिल सकता है.

खास बात ये है कि सरकार की ओर से छात्रों को मुफ्त कोचिंग और स्टडी मटेरियल के साथ-साथ आवासीय केंद्रों पर रहने और खाने की सुविधा भी दी जाती है. आइए जानते हैं कि बिहार सरकार की ये योजना क्या है, इसका लाभ किन छात्रों को मिल सकता है और इसमें एडमिशन कैसे होता है.

JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग सुविधा कब से शुरू है?

JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े कोचिंग संस्थानों में अधिक फीस देने की जरूरत नहीं है. ऐसे उम्मीदवार जो महंगी फीस नहीं भर सकते हैं, उनके लिए बिहार सरकार की ये मुफ्त कोचिंग योजना काम की साबित हो सकती है. आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण इलाकों के छात्रों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने साल 2023 में मुफ्त कोचिंग की सुविधा शुरू की थी.

बिहार सरकार की इस पहल के तहत पटना में रहने वाले और राज्य के 9 प्रमंडलीय मुख्यालयों में गैर-आवासीय कोचिंग की सुविधा दी जाती है. इस पहल का विस्तार करते हुए जेईई-नीट परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी की योजना मॉडल स्कूलों तक भी पहुंचने वाली है.

कैसे मिलती है मुफ्त कोचिंग की सुविधा?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शुरू किए गए मुफ्त कोचिंग सुविधा के तहत छात्रों को अपनी जरूरत के हिसाब से आवासीय या गैर-आवासीय कोचिंग का ऑप्शन चुनने का मौका दिया जाता है. गैर-आवासीय कोचिंग के केंद्र पटना, मुजफ्फरपुर, गया, छपरा, मुंगेर, दरभंगा, सहरसा, भागलपुर और पूर्णिया में हैं. ऐसे में स्टूडेंट्स को तैयारी के लिए किसी दूसरे या बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ सकती है.

कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं? 

बिहार सरकार की इस योजना के जरिए लाभार्थी छात्रों को सिर्फ मुफ्त कोचिंग ही नहीं, बल्कि JEE और NEET की बेहतर तैयारी के लिए कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिनमें एक्सपर्ट टीचर्स, स्टडी मटेरियल, डाउट क्लियरिंग क्लास, टेस्ट की सुविधा, डिजिटल क्लासरूम और स्कॉलरशिप का फायदा मिलता है.

24000 रुपये की स्कॉलरशिप

बिहार सरकार द्वारा छात्रों को मुफ्त कोचिंग की सुविधाओं के साथ ही हर महीने 1,000 रुपये दिए जाते हैं. इस तरह से कुल मिलाकर दो साल के लिए राज्य सरकार की ओर से कुल 24,000 रुपये की स्कॉलशिप दी जाती है.

10 स्कूलों से शुरू हुई पहल 155 स्कूलों तक पहुंची 

बिहार सरकार ने जेईई और नीट की मुफ्त तैयारी की सुविधा को ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक पहुंचाने के लिए मॉडल स्कूलों को भी इससे जोड़ा है. इसकी शुरुआत जुलाई 2026 में पटना के 10 मॉडल स्कूलों से की गई थी. इसके बाद अगस्त 2026 तक इस पहल का विस्तार राज्य के 155 चयनित मॉडल स्कूलों तक कर दिया गया. इस सुविधा के जरिए 11वीं और 12वीं के छात्रों को स्कूल में ही जेईई और नीट की तैयारी से जुड़ी पढ़ाई कराई जाती है.

इसके लिए वीडियो लेसन, स्मार्ट टीवी और डिजिटल बोर्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इससे छात्रों को अपनी नियमित पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलता है.

ये भी पढ़ें- UPSC NDA 1 2027: आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस, किस स्ट्रीम के छात्र बन सकते हैं सेना में अफसर?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES