SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ECIL Apprentice Recruitment 2026: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका! भारत सरकार की PSU कंपनी में 300+ भर्तियां

ECIL Apprentice Recruitment 2026: भारत सरकार की पीएसयू कंपनी में 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है जिसके तहत आवेदन कर सकते हैं. आइए इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी के बारे में जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 03, 2026, 07:41 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 08:58 PM IST
Join

ECIL Apprentice Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की चाह ज्यादातर लोगों की होती है, लेकिन ज्यादातर कंपनियां भर्ती परीक्षा या विभिन्न चयन प्रक्रिया के बाद ही नौकरी पर रखती हैं. कई सरकारी कंपनियां ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में रहती है जिन्हें करियर से संबंधित अनुभव होता है. वहीं, अगर आप उन उम्मीदवारों में से एक हैं जो अभी फ्रेशर हैं या फिर भारतीय सरकार की पीएसयू में काम करने का अनुभव हासिल करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है. दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECIL) की ओर से 310 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती का आवेदन जारी किया गया है. 

बिना लिखित परीक्षा के आवेदकों को अप्रेंटिस भर्ती के तहत ईसीआईएल के साथ काम करने का मौका मिल सकता है. अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट को तैयार किया जाएगा और उसके बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. आईटीआई उम्मीदवारों की तलाश में इस कंपनी अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है. आइए ECIL अप्रेंटिस भर्ती 2026 के बारे में विस्तार से जानते हैं.

फ्री में मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अप्रेंटिस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को मुफ्त में अनुभवी लोगों से नौकरी की ट्रेनिंग मिल सकती है. साथ ही कंपनी द्वारा हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. इसके अलावा उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप का सर्टिफिकेट भी मिलेगा जिसका इस्तेमाल अपने अनुभव को दिखाने के लिए कर सकते हैं.

कब तक आवेदन का मौका?

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अप्रेंटिस भर्ती अभियान के तहत 11 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए पहले www.apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.ecil.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अंतिम तारीख से पहले-पहले आवेदन कर लें. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अंतिम तिथि 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक होगी. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 28 से 29 अक्टूबर 2026 तक मेल भेजा जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास मान्यता प्राप्त संस्था से संबंधित ट्रेड में NCVT सर्टिफिकेट हासिल किया हो. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 25 साल तक हो सकती है. नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम छूट दी जा सकती है. इसके अलावा सिर्फ वो ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो तेलंगाना राज्य में रहते हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को कंपनी के एड्रेस- 'नालंदा कॉम्प्लेक्स, टीआईएफआर रोड, ईसीआईएल, हैदराबाद 500062' पर दस्तावेजों की कॉपी को स्पीड पोस्ट करना होगा. अधिक जानकारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.ecil.co.in पर जाना होगा.

ये भी पढ़ें- SCI Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट बनने के लिए क्या करना होगा? SC में निकली 250 भर्तियां

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES