SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

DSSSB Bharti 2026: दिल्ली जिला अदालत में 641 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 10वीं पास भी कर सकते हैं Apply

Delhi District Court Recruitment 2026: दिल्ली जिला कोर्ट में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी क मौका है. नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 641 पदों पर भर्तियां निकली हैं जिनमें 200+ पोस्ट 10वीं पास वालों के लिए खाली हैं.

Written By Simran Singh
Published: Oct 06, 2026, 10:14 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 11:01 AM IST
Join

Delhi District Court Recruitment 2026: क्या आप भी सरकारी नौकरी के अवसर तलाश रहे हैं? अगर हां, तो एक शानदार अवसर आपका इंतजार कर रहा है. दिल्ली के जिला कोर्ट में युवाओं की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा दिल्ली जिला और सत्र न्यायालयों और परिवार न्यायालयों में विभिन्न पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है. इस नए नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली में सरकारी नौकरी हासिल करने का मौका योग्य उम्मीदवारों को मिल सकेगा. 

दरअसल, कुल 641 पदों पर भर्तियां निकली है जिसके तहत योग्य उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आइए दिल्ली जिला कोर्ट में निकली भर्ती के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कौन से पद खाली?

कब से कब तक आवेदन करने का मौका?

दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता की मांग की गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को अपना सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2026 है. 

किस पद पर कितनी सीटें खाली?

पोस्ट का नामसंख्यायोग्यता
पर्सनल असिस्टेंट206
  • ग्रेजुएट 
  • शॉर्टहैंड स्पीड (100 wpm) 
  • टाइपिंग स्पीड (40 wpm) 
  • कंप्यूटर नॉलेज
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट174
  • ग्रेजुएट 
  • टाइपिंग स्पीड (40 शब्द प्रति मिनट)
चपरासी / वार्ड बॉय / मेल चपरासी142मैट्रिक पास
प्रोसेस सर्वर92
  • 10वीं पास 
  • ड्राइविंग से संबंधित जरूरी डॉक्यूमेंट्स
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट27
  • ग्रेजुएट 
  • शॉर्टहैंड स्पीड (110 wpm) 
  • टाइपिंग स्पीड (40 wpm) 
  • कंप्यूटर नॉलेज
कुल पद खाली641 

कितनी होनी चाहिए उम्र?

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आधिकतम उम्र में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. आयु की गणना 1 जून 2026 तक की जाएगी.

आवेदन प्रक्रिया और फीस?

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन में विज्ञापन संख्या 04/2026 शो होगा उस पर क्लिक करने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन करें और मांगे जा रहे दस्तावेजों को सबमिट करें. साथ में सिग्नेचर और फोटो भी अपलोड कर दें. SC, ST, PwBD और योग्य पूर्व-सैनिक उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है. हालांकि, जनरल कैटेगरी, ओबीसी और अन्य अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये हैं. 

ये भी पढ़ें- Career Guidance: सबकी हायरिंग करते हैं HR, पर उन्हें कौन देता है नौकरी, क्या बिना MBA के नहीं बन सकते एचआर मैनेजर?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES