SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली यूनिवर्सिटी का बड़ा कदम: 100% तक फीस माफी योजना का ऐलान, कैसे मिलेगा छात्रों को फायदा?

DU Financial Support Scheme: दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा फाइनेंशियल सपोर्ट स्कीम का ऐलान किया गया है जिसके तहत स्टूडेंट्स को 100 प्रतिशत तक फीस माफी का फायदा मिल सकता है. जानें कौन और कैसे इस स्कीम का फायदा उठा सकता है.

Written By Simran Singh
Published: Sep 25, 2026, 01:11 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 02:09 PM IST
Join

DU Financial Support Scheme: अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं या दाखिला लेने की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है. DU प्रशासन ने सत्र 2026-27 के लिए खास योजना की घोषणा की है, जिसके तहत कम आय वाले परिवारों के छात्रों को 100% फीस छूट में पढ़ने का मौका मिलेगा. डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर के ऑफिस द्वारा फाइनेंशियल सपोर्ट स्कीम (FSS) की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत चुनिंदा छात्रों को पूरी तरह से मुफ्त में पढ़ने का मौका मिलेगा. इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

डीयू की FSS योजना का मकसद क्या है?

दिल्ली यूनिवर्सिटी की फाइनेंशियल सपोर्ट स्कीम का मकसद कम आय के परिवारों के छात्रों को आर्थिक तौर पर सहायता देना है. ऐसे स्टूडेंट्स जिनके परिवार की आय स्कीम की शर्तों के अंतर्गत है, उन्हें इस योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी. 

कितने आय वालों को कितनी छूट मिलेगी?

जिस छात्र के परिवार की सालाना आय 0 से 4,00,000 रुपये तक के बीच है उन्हें 100 प्रतिशत तक फीस में छूट दी जाएगी. इस योजना के तहत उन्हें अधिकतम छूट 15000 रुपये तक की दी जाएगी. जबकि, ऐसे छात्र जिनकी सालाना पारिवारिक आय 4,00,001 रुपये से 8,00,000 रुपये तक है उन्हें 50% तक फीस में छूट दी जाएगी. अधिकतम डिस्काउंट 10,000 रुपये तक दिया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

आय की शर्तों को पूरा करने वाले वो छात्र जो दिल्ली यूनिवर्सिटी के किसी डिपार्टमेंट, संस्थान या सेंटर से फुल-टाइम ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं, इस योजना के पात्र हैं. हालांकि, SOL, NCWEB, कॉन्स्टिट्यूएंट कॉलेज, BTech (CIC को छोड़कर) और 5-वर्षीय लॉ प्रोग्राम के छात्र इसमें आवेदन नहीं कर सकते. इसके अलावा, जिन छात्रों का पिछली परीक्षा में 'एसेंशियल रिपीट' लगा है, उन्हें भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा.

किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत?

कैसे करें फीस माफी के लिए अप्लाई?

योग्य छात्र को दिल्ली यूनिवर्सिटी या डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन में 'फाइनेंशियल सपोर्ट स्कीम 2026-27' शो होगा, उस पर क्लिक करें. ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होने के बाद उसमें सभी डिटेल्स दर्ज कर दें. मांगे जा रहे दस्तावेजों को सब्मिट करें. इस तरह से फीस माफी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- UPSC Success Story: मिलिए Gen Z IPS से... पहले किया पत्रकारिता का कोर्स फिर ऐसे क्रैक की यूपीएससी परीक्षा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES