SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CTET 2026 Exam City Slip: सीटीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी जारी, कब तक आएगा एडमिट कार्ड?

CTET 2026 Exam City Slip OUT: सीटीईटी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है. कब तक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा?, आइए जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 28, 2026, 12:16 IST | Updated: Nov 28, 2026, 13:02 IST
Join

CTET 2026 Exam City Slip OUT: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए काम की खबर है, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली पर्ची जारी कर दी है. एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डिटेल्स दर्ज सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं.

सीटीईट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर परीक्षा शहर सूचना पर्ची को जारी कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि कैसे सीटीईटी परीक्षा की सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं और कब तक एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा? 

CTET 2026 परीक्षा की सिटी स्लिप में क्या देखें?

परीक्षा के आयोजन से पहले सीबीएसई की ओर से CTET एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाती है. इसमें उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा स्लॉट से जुड़ी जानकारी दी जाती है. सिटी स्लिप देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करना होगा. परीक्षा शहर की जानकारी मिलने के बाद उम्मीदवार अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से कर सकते हैं.

कैसे डाउनलोड करें CTET 2026 एग्जाम सिटी स्लिप?

  1. सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं. 
  2. होमपेज पर 'Candidate Activity' सेक्शन में जाएं. 
  3. वहां पर 'CTET 2026 City Intimation Slip' का एक्टिव लिंक शो होगा.
  4. उस पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
  5. अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कैप्चा कोड भी दर्ज करें.
  6. इसके बाद स्क्रीन पर CTET 2026 एग्जाम सिटी स्लिप शो हो जाएगी.
  7. यहां से CTET 2026 एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकेंगे.
  8. आप चाहें तो यहां से इसका प्रिंट आउट भी निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं.

कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड?

CBSE ने आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर CTET 2026 परीक्षा की शहर पर्ची तो जारी कर दी है. अब सवाल एडमिट कार्ड जारी होने को लेकर है. आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 को परीक्षा की तारीख से दो दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. अधिक डिटेल्स और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

सीटीईटी परीक्षा की तिथि और समय

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सीबीएसई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 12 दिसंबर और 13 दिसंबर 2026 को दो शिफ्टों में किया जाएगा. पेपर 2 का आयोजन सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक होगा, जिसके लिए सुबह 7:30 बजे का रिपोर्टिंग टाइम है, जबकि पेपर 1 का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक होगा और उम्मीदवारों को दोपहर 12:30 बजे तक एग्जाम सेंटर पहुंचना होगा. ये परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित की जाएगी. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वो तय समय से पहले एग्जाम सेंटर पहुंच जाएं.

ये भी पढ़ें- CAT 2026 Exam Tips: 29 नवंबर को कैट परीक्षा, कितने स्कोर लाने से होंगे पास? फटाफट जान लें लास्ट मिनट टिप्स

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES