CSIR भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए मौका, 40,000 रुपये सैलरी के साथ सरकारी नौकरी का ऑफर
CSIR Recruitment 2026: क्या आप सिर्फ 10वीं पास हैं? अगर हां, तो सरकारी नौकरी हासिल करने का एक शानदार मौका है. नौकरी लगते ही हर महीने लगभग 40000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी.
CSIR Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना हर कोई देखता है, लेकिन इसे पूरा करने के लिए विभिन्न भर्ती परीक्षा में शामिल होना पड़ता है या फिर तरह-तरह की कंपनियों में आवेदन करना पड़ता है. 30000 से 40000 रुपये महीने की नौकरी पाने के लिए भी कई बार ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों की ही डिमांड होती है, लेकिन आज हम जिस भर्ती के बारे में बात कर रहे हैं, उसमें 10वीं पास योग्यता वालों की की जरूरत है.
सीएसआईआर-नेशनल केमिकल लेबोरेटरी में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है और उसके लिए योग्य उम्मीदवार 5 अक्टूबर से आवेदन कर सकते हैं. नई भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार भारत सरकार के केमिकल लेबोरेटरी में मल्टी टास्किंग स्टाफ की वैकेंसी निकली है. कुल 24 पदों पर भर्ती की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अपनाकर योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हर महीने 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी दी जाएगी. 4 नवंबर 2026 तक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए किन योग्यता की जरूरत?
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं तक पढ़ाई की हो.
- 12वीं पास वाले भी आवेदन कर सकते हैं.
- अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए,
- एससी/एसटी/ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी जैसे आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी.
आवेदन फीस कितनी है?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है. इस फीस का भुगतानअनारक्षित या अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को करना होगा, जबकि एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूबीडी और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है. उनके लिए ये प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त है. ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
क्या है सिलेक्शन प्रक्रिया?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कॉम्पिटीटिव रिटन टेस्ट में शामिल होना होगा. कंप्यूटर बेस्ड ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस परीक्षा में हिंदी या इंग्लिश दोनों विकल्पों में सवाल पूछे जाएंगे. 10वीं क्लास से संबंधित कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. ये परीक्षा कुल 2 घंटे की अवधि के साथ होगी. इसमें जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से सवाल पूछे जाएंगे.
लिखित परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जाएगी. मेरिट लिस्ट के अनुसार लोगों का चयन किया जाएगा जिसके बाद उन्हें दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. फॉर्म भरते समय जिन-जिन दस्तावेजों को सबमिट किया होगा उन्हें डॉक्यूमेंट वेरीफाई के दौरान दिखाना होगा.
ये भी पढ़ें- IIT में बेटियों का डंका: JEE Advanced में 10 हजार से ज्यादा महिलाएं सफल, 6 साल का रिकॉर्ड टूटा!